क्रिकेट प्रेमियों को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को बेहद करीब से देखने का अभूतपूर्व अवसर
मुंबई। जैसे-जैसे क्रिकेट प्रेमी 2026 आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप की तैयारियों में जुटे हैं, ह्युंदाई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ ह्युंदाई मोटर कंपनी की बहु-वर्षीय प्रीमियर पार्टनरशिप के तहत ‘ह्युंदाई ट्रॉफी कनेक्ट’ नामक एक विशेष पहल की घोषणा की है। इस पहल के अंतर्गत 2026 आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप ट्रॉफी को 28 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के दौरान भारत के तीन प्रमुख शहरों—मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम—में प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित 2026 आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप ट्रॉफी क्रिकेट प्रेमियों और आगंतुकों को इसे बेहद करीब से देखने तथा यादगार तस्वीरें लेने का एक अनोखा अवसर प्रदान करेगी।
मुंबई में यह ट्रॉफी 28 और 29 जनवरी 2026 को हाई स्ट्रीट फीनिक्स, बेंगलुरु में 30 जनवरी 2026 को फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया, तथा गुरुग्राम में 1 फरवरी 2026 को डीएलएफ साइबरहब में प्रदर्शित होगी। इन स्थानों पर बनाए गए विशेष एंगेजमेंट ज़ोन में प्रशंसक क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और प्रेम को व्यक्त कर सकेंगे और आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप मैचों के टिकट जीतने का अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही, क्रिकेट थीम पर आधारित तल्लीन करने वाले (इमर्सिव) अनुभव, अनोखे डिस्प्ले और विभिन्न सहभागिता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जो प्रशंसकों के लिए एक यादगार और उत्साहपूर्ण अनुभव सुनिश्चित करेंगी।
इस अनुभव को और भी खास बनाते हुए, देश की सबसे पसंदीदा एसयूवी ह्युंदाई क्रेटा को भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे प्रशंसकों और आगंतुकों को क्रिकेट के उत्सव के साथ-साथ ह्युंदाई की उन्नत एसयूवी तकनीक को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
ह्युंदाई ट्रॉफी कनेक्ट पर अपने विचार साझा करते हुए, ह्युंदाई मोटर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग प्रमुख विराट खुल्लर ने कहा, “भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा भावना है जो करोड़ों लोगों को एकजुट करती है। ड्रिवन बाई पैशन की भावना से प्रेरित होकर, आईसीसी के साथ ह्युंदाई की साझेदारी और मुंबई, बेंगलुरु व गुरुग्राम में 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी का यह विशेष प्रदर्शन प्रशंसकों को उनके पसंदीदा खेल के और करीब लाने के लिए तैयार किया गया है। इन प्रशंसक-केंद्रित पहलों के माध्यम से, हम ऐसे सार्थक अनुभव रचने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं, जो क्रिकेट द्वारा विश्वभर में जगाए जाने वाले जुनून, गर्व और एकता को दर्शाते हैं।”
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अनुराग दहिया ने कहा, “ह्युंदाई ट्रॉफी कनेक्ट के माध्यम से मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम में प्रशंसकों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी के और करीब लाने का हमें बेहद आनंद है। यह आयोजन खेल की उस अनूठी शक्ति का उत्सव है, जो करोड़ों लोगों को एकजुट करती है और प्रशंसकों को वैश्विक क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित प्रतीकों में से एक से जुड़ने का दुर्लभ अवसर प्रदान करती है। यह साझेदारी ह्युंदाई और आईसीसी के बीच एक सार्थक यात्रा की शुरुआत है, जिसमें हम मिलकर प्रशंसक सहभागिता को और गहरा करेंगे, क्रिकेट के प्रति प्रेम को और व्यापक बनाएंगे तथा क्रिकेट को स्टेडियम की सीमाओं से परे उसके सबसे उत्साही दर्शकों के दिलों तक पहुंचाएंगे। ह्युंदाई के साथ इस साझेदारी को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं और प्रशंसकों के लिए अविस्मरणीय पल रचने को लेकर आशान्वित हैं।”
मोबिलिटी से आगे बढ़कर प्रशंसकों से जुड़ने के ह्युंदाई के दर्शन के अनुरूप, कंपनी ने कई रोमांचक ऑन-ग्राउंड एंगेजमेंट गतिविधियों की भी योजना बनाई है। इस प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण होगा ‘दीवानगी मीटर’, जहां प्रशंसक क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और प्रेम को प्रदर्शित कर सकते हैं और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के मैच टिकट जीतने का अवसर पा सकते हैं। इसके अलावा, आगंतुक क्रिकेट स्टेडियम-शैली के सेटअप, क्रिकेट-प्रेरित फोटो-ऑप्स और वीआर क्रिकेट गेम जैसे तल्लीन करने वाले अनुभवों में भाग ले सकेंगे, जो इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी के इर्द-गिर्द यादगार पलों का सृजन करेंगे।
Post a Comment