0
मुंबई: फेस्टिव शॉपिंग सीजन के आगमन के साथ ही मिंत्रा का फ्लैगशिप बिग फैशन फेस्टिवल शुरू हो चुका है, जिसमें ग्राहकों को हजारों ब्रांड्स के लाखों स्टाईल मिलेंगे। यह फेस्टिवल भारत के फैशन और लाइफस्टाईल ईकोसिस्टम के विकास में मिंत्रा की भूमिका को मजबूत करेगा। यह उभरते हुए ब्रांड्स को बड़े अवसर प्रदान करने के साथ देशभर के लाखों ग्राहकों के लिए ट्रेंड-फर्स्ट सलेक्शन, शानदार मूल्य और सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव लेकर आएगा। बीएफएफ के दौरान मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों से अधिक मांग की उम्मीद है।
बिग फैशन फेस्टिवल के बारे में बात करते हुए मिंत्रा की प्रमुख शेरॉन पेस ने कहा, “बिग फैशन फेस्टिवल भारत के फेस्टिव कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह हमारे पूरे ईकोसिस्टम से जुड़ा है। एक तरफ यह क्षेत्रीय सेलर्स और छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाता है, वहीं दूसरी तरफ देश के लाखों ग्राहकों तक ग्लोबल और भारतीय फैशन एवं लाइफस्टाईल ब्रांड्स पहुँचाता है। हम ए.आई. टूल्स और व्यापक डिलीवरी नेटवर्क की मदद से देश के 80 मिलियन से अधिक शॉपर्स के लिए फैशन को एक्सेसिबल, पर्सनालाईज्ड और सुगम बना रहे हैं।”
उभरते हुए ब्रांड्स और लेबल्स को सशक्त बनाना 
मिंत्रा के सेलर ग्रोथ कनेक्ट प्रोग्राम्स की मदद से सैकड़ों डी२सी और उभरते हुए ब्रांड्स मिंत्रा के ईकोसिस्टम में शामिल हुए हैं। खासकर पूर्वी भारत के ब्रांड्स को टेक्नोलॉजी, बिजनेस इनसाइट्स और प्लेटफॉर्म की क्षमताओं के माध्यम से बड़े स्तर पर विकास करने में मदद मिली है। मिंत्रा के 80 मिलियन से अधिक मासिक एक्टिव यूजर्स की पहुँच से इन ब्रांड्स की डिस्कवरेबिलिटी बढ़ेगी। इस वर्ष 21,000 उभरते हुए ब्रांड्स और लेबल्स बीएफएफ में शामिल हैं, जिनमें 13,000 पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।
लोकप्रिय ब्रांड्स के फेस्टिव कलेक्शन
इस साल बीएफएफ में 8 मिलियन से अधिक स्टाईल उपलब्ध होंगे, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुने हैं। इनमें इंटरनेशनल, डोमेस्टिक, उभरते हुए और डी2सी ब्रांड्स शामिल हैं। प्रमुख श्रेणियों में मेंस एवं वीमेंस एथनिक वियर, मेंस कैज्युअल वियर, वीमेंस वेस्टर्न वियर, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर, वॉच एवं वियरेबल्स, ज्वेलरी एवं एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स फुटवियर और होम एवं लिविंग शामिल हैं।
लोकप्रिय ब्रांड्स में वेरो मोडा, मैंगो, एच एंड एम, टॉमी हिलफिगर, लेविस, नाईकी, एडिडास, यूएस पोलो एसोसिएशन, जैक एंड जोंस और ओनली शामिल हैं। प्रीमियम ब्यूटी में वाईएसएल, प्रदा, कैरोलीना हरेरा, हुडा ब्यूटी, मैक, बॉबी ब्राउन, ओलाप्लेक्स, सेरावे और एस्टी लॉडर शामिल हैं।
 नए ब्रांड्स और ट्रेंड-फर्स्ट स्टाईल 
इस फेस्टिव सीजन में फैशन, ब्यूटी, स्पोर्ट्स, ज्वेलरी, वॉच, होम एवं लाइफस्टाईल में 100 से अधिक नए ब्रांड्स और कलेक्शन लॉन्च किए गए हैं। मसाबा, जॉम्पर्स, सौजन्या, दिवास बाय मान्यवर, कीसाह, हाउस ऑफ पटौदी और लिबास जैसे ब्रांड्स अपने नए कलेक्शन पेश करेंगे। सेलिब्रिटी सहयोगों में ऑरेलिया X अनन्या पांडे, कल्की X जाह्नवी कपूर, मिया बाय तनिष्क X अनीत पड्डा, किसना गोल्ड एंड डायमंड X शाहिद एंड मीरा कपूर, लेविस X आलिया भट्ट, रितु कुमार X करीना कपूर और ओनली X स्मृति मंदाना शामिल हैं। पहली बार कैल्विन क्लेन X सैडी सिंक और ए.ई.ओ X सिडनी स्वीनी जैसे इंटरनेशनल सेलिब्रिटी सहयोग भी पेश किए जाएंगे।
टेक्नोलॉजी और तेज डिलीवरी
एम-नाउ द्वारा 12 शहरों में 1,500 ब्रांड्स के 1.5 लाख स्टाईल उपलब्ध हैं, जिनकी डिलीवरी 30 मिनट से शुरू होगी। माईफैशनजीपीटी, माई स्टायलिस्ट और साइज एंड फिट इंटेलिजेंस जैसी ए.आई.-पॉवर्ड क्षमताओं से ग्राहकों को बेहतर और पर्सनालाईज्ड शॉपिंग अनुभव मिलेगा। पीक डिमांड के दौरान हर मिनट हजारों ऑर्डर्स संभालने के लिए प्लेटफॉर्म की टेक क्षमताओं को मजबूत किया गया है।
फेस्टिव शॉपिंग और रोजगार 
बीएफएफ में प्राइम टाइम डील्स और ब्रांड मानिया जैसे शॉपिंग मूमेंट्स होंगे। ग्राहक चुनिंदा बैंक और प्रीपेड पेमेंट ऑफर्स के साथ अतिरिक्त बचत भी कर सकेंगे। बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मिंत्रा ने सप्लाई चेन, डिलीवरी और कस्टमर सर्विस में 26,000 से अधिक सीजनल नौकरियाँ पेश की हैं। फुलफिलमेंट सेंटर की वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है, जबकि 350 से अधिक नौकरियाँ दिव्यांगजनों के लिए रखी गई हैं।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top