0
मुंबई। गुणवत्तापूर्ण, करुणामय और समर्पित नेत्रसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले आदित्य आई क्लिनिक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन कांदिवली (पश्चिम) में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस नई शाखा का उद्घाटन विधायक योगेश सागर के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने उन्नत तकनीक के माध्यम से आम जनता को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्रसेवा उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की।

आदित्य आई क्लिनिक के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. जिगर मनियार ने क्लिनिक की यात्रा पर प्रकाश डाला। वर्ष 2004 में स्थापित इस क्लिनिक ने नेत्ररोग उपचार के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बनाई है। अब तक यहां मोतियाबिंद सर्जरी (विभिन्न लेंस प्रत्यारोपण सहित), भेंगापन सर्जरी, रिफ्रैक्टिव प्रक्रियाएं सहित 50 हजार से अधिक सफल नेत्र शल्यक्रियाएं की जा चुकी हैं और देश-विदेश से आए 2 लाख से अधिक मरीजों को सेवाएं दी गई हैं। महाराष्ट्र के दूर-दराज के क्षेत्रों के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए भी क्लिनिक द्वारा अनेक सामाजिक पहल की गई हैं।

डॉ. जिगर मनियार ने 100 वर्ष की आयु के सबसे बुजुर्ग मरीज की लेजर मोतियाबिंद सर्जरी कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, एक घंटे में पंजीकरण से लेकर जांच और निदान तक 300 से अधिक बच्चों की जांच करने के लिए क्लिनिक का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड से भी जुड़ा है। हमारे लिए मरीजों का विश्वास और संतोष ही सबसे बड़ा गौरव है, ऐसा उन्होंने कहा।

इस अवसर पर डॉ. मनियार ने कहा, “नवजात शिशुओं से लेकर 100 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के लोगों ने पिछले 20 वर्षों से अपनी दृष्टि की जिम्मेदारी मुझ पर सौंपी है। इस बड़े केंद्र में स्थानांतरण केवल तकनीकी उन्नयन नहीं है, बल्कि यह वादा है कि जैसे-जैसे समाज बढ़ेगा, वैसे-वैसे सभी के लिए सुलभ और विश्वस्तरीय नेत्रसेवा देने की मेरी प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी। दृष्टि एक अनमोल उपहार है, और जागरूकता व उन्नत उपचार के माध्यम से हमें इसे संरक्षित करना चाहिए।”

नई शाखा में फेकोइमल्सिफिकेशन एवं मोतियाबिंद सर्जरी, रेटिना उपचार, चश्मा हटाने हेतु एक्साइमर लेजर प्रक्रियाएं, ग्लूकोमा उपचार, भेंगापन सर्जरी, बाल नेत्रसेवा तथा बोटॉक्स व फिलर्स जैसे ऑक्युलर एस्थेटिक उपचार उपलब्ध हैं। यहां अत्याधुनिक जांच सुविधाएं और अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की टीम मौजूद है। रेटिना रोगों के उपचार के लिए नवीन मशीनों और लेजर से सुसज्जित उन्नत रेटिना सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा अत्यंत योग्य रेटिना विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आरओपी (रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी) उपचार भी शुरू किया गया है।

उद्घाटन समारोह 21 बिजनेस एलिट्स, काला हनुमान मंदिर के पास, एम. जी. रोड, कांदिवली (पश्चिम), मुंबई में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम हेमंत–अंजली मनियार एवं नरेंद्र–मनीषा मेहता के आशीर्वाद से आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रिया मनियार, डॉ. राहुल मेहता, डॉ. यश परमार, डॉ. अंकिता भांगुई, डॉ. अरुण सिंहवी, डॉ. विकास जैन, डॉ. हिमांशु शेखर और डॉ. सौमिल शेठ सहित अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित थे।

आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा से कांदिवली एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और अत्याधुनिक नेत्रसेवा का लाभ मिलेगा।

Post a Comment

 
Top