ताजा खबरें

0
राधा कोहिनूर अभिनेत्री, डांसर और मॉडल है। इन्होंने कई टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। साथ ही कई प्रिंट एड भी किये हैं। राधा बक्सर, बिहार की रहने वाली है और कई सालों से मुम्बई में कार्य कर रही है। बॉलीवुड डांस और कत्थक नृत्य में इन्हें महारत हासिल है। इन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। स्कूल और कॉलेज के दिनों में डांस और अभिनय में भाग लिया करती थी और वहीं से इनके मन में अभिनय के प्रति प्रेम जागा। अभिनेत्री करिश्मा कपूर की यह बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उनकी फिल्मों को देखकर इनके सपनों को उड़ान मिला और अभिनय में कैरियर बनने की इनकी इच्छा बलवती हुई। अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्मों से भी प्रभावित हैं। फिल्म टाइटैनिक और वेबसीरिज पंचायत इनकी पसंदीदा फिल्म है। राधा कोहिनूर को कुकिंग, ट्रेवलिंग और कहानियां पढ़ने और लिखने का शौक है। लिट्टी चोखा और आलू के पराठे इनके पसंदीदा भोजन है। 
राधा ने डांस और अभिनय सीखा है। रंगमंच में भी काम किया है। अब वह जल्द ही म्यूजिक वीडियो और सीरीज में काम करने वाली है। एक साउथ का भी प्रोजेक्ट इनके पास है। राधा कोहिनूर जमीन से जुड़ी व्यक्तित्व की है। उन्होंने महिलाओं के संघर्ष को काफी करीब से देखा है और समझा है। उनका कहना है कि आज भी हमारे देश में नारियों की स्थिति दयनीय है। महिलायें अपने परिवार और समाज की रूढ़िवादिता में दबी रह जाती हैं उन्हें स्वयं का जीवन जीने, सपने देखने और कुछ करने का मौका ही नहीं मिल पाता। इसके लिए महिलाओं को ही प्रयास करना पड़ेगा कि वह अपने अस्तित्व को ढूंढे और ऐसा काम करें कि यही परिवार, समाज और पूरा देश उन पर गर्व कर सके। राधा कोहिनूर ने बताया कि निकट भविष्य में वह ऐसी महिला जिनके अंदर कौशल है मगर उन्हें मौका नहीं मिल पाता, उनको प्रोत्साहित करने और सहायता करने में मदद करेंगी।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top