0
अभिनेत्री प्रियंका सिंह बलिया यूपी की रहने वाली है लेकिन इनका जन्म और शिक्षा दीक्षा गोरखपुर में हुआ है। पिछले कई सालों से वह मायानगरी मुम्बई में कार्य कर रही है। जल्द ही कन्नड़ और तेलगु भाषा में बनी इनकी फिल्म दक्षिण भारत में प्रदर्शित होगी। मैक्स प्लयेर पर इनकी शार्ट मूवी आएगी। शेमारू और अमेज़न प्राइम में इनकी वेबसीरीज आने वाली है। साथ ही म्यूजिक वीडियो में भी यह जल्द दिखायी देंगी। इससे पहले प्रियंका धारावाहिक, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो,विज्ञापन में काम कर चुकी है। 'क्राइम पेट्रोल', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'क्राइम स्टॉप' में यह काम कर चुकी हैं। ऑल्ट बालाजी के शो 'मेंटलहूड' में भी इन्होंने काम किया है। एंकरिंग और निर्देशन का काम भी प्रियंका ने बखूबी किया है। प्रियंका ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में किया है। आईपीएल के विज्ञापन का सहनिर्देशन प्रियंका ने किया है जिसमें भारतीय क्रिकेट इरफान पठान, मनप्रीत गोनी और प्रज्ञान ओझा ने काम किया। इन्हें डांस का भी बेहद शौक है। साथ ही रिडिंग, धार्मिक स्थलों में जाना, फिल्म देखना भी इन्हें अच्छा लगता है। नोरा फतेही के म्यूजिक वीडियो में उनके द्वारा किये डांस को प्रियंका सिंह ने बेहतरीन ढंग से कवर किया है। अभिनय की बारीकियों को सीखने और अपने अभिनय कौशल में सुधार हेतु इन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स में एक्टिंग में डिप्लोमा किया है। बचपन से प्रियंका का रुझान अभिनय और नृत्य में था स्कूल और कॉलेज में प्ले और डांस में हिस्सा भी लिया है लेकिन इन्हे निर्देशन में अधिक रुचि थी। निर्देशन का कार्य करते करते इन्हें कइयों ने सुझाव दिया कि आप अभिनय कर सकते हैं और इन्होंने कोशिश की और इनका काम सभी को पसंद आया और अभिनय जगत का यह हिस्सा बन गयी। प्रियंका कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं जिसमें दादासाहेब फाल्के लाइफ स्टाइल आइकॉन अवार्ड, विंध्य गौरव अवार्ड और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है। दुबई फैशन शो में लार्ड ऑफ ट्रेंड और श्रीराम कॉलेज और कॉमर्स की ओर से भी सम्मान प्राप्त हो चुका है।
अभिनेत्री काजोल और अभिनेता शाहिद कपूर से यह बहुत प्रभावित हैं। 'जब वी मेट' फिल्म इन्हें पसंद है और भविष्य में इस फिल्म में गीत जैसा बबली, बेबाक और बिंदास लड़की की भूमिका करना चाहती है। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्में और उनका निर्देशन शैली इन्हें पसंद है साथ ही संजय लीला भंसाली, इम्तियाज अली, कारण जौहर निर्देशित फिल्मों की प्रशंसक है और उनके निर्देशन का अवलोकन कर सीखती है। प्रियंका की इच्छा है कि वह दिग्गज अभिनेता सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करें। अभिनय के साथ वह समाज सेवा का कार्य भी बखूबी करती हैं कई एनजीओ के साथ वह सहभागिता से कार्य कर रही हैं। अभी 'रोटी कपड़ा मकान' एनजीओ के साथ जुड़ी हैं। प्रियंका सिंह का कहना है इस इंडस्ट्री में सबको कार्य मिलता है बस थोड़ा धैर्य और कड़ीमेहनत की आवश्यकता है। अपने जीवन के हर छोटे छोटे क्षण का आंनद लें। हार नहीं माने और खुश रहें। प्रियंका चाहती है कि हर महिला आत्मनिर्भर बने। किसी पर निर्भर ना रहे क्योंकि कोई जीवन भर सपोर्ट नहीं करता एक ना एक दिन आपको खुद की मदद करने को तैयार होना पड़ेगा तब शायद बहुत देर हो जाये, इसलिए अपने को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाओ। परिवार के साथ खुद की खुशी के लिए भी जियें। प्रियंका एक अभिनेत्री के रूप में चैलेंजिंग भूमिका निभाना चाहती है। अपने काम से एक अलग पहचान बनाना चाहती है।

Post a Comment

 
Top