मुंबई। मलाड पूर्व में कुरार विलेज और लक्ष्मण नगर, कोंकणी पाड़ा को लोग बड़े झुग्गी क्षेत्र के नाम से जानते थे, अब उस क्षेत्र का नक्शा धीरे-धीरे बदल रहा है। जिन परिवारों ने वर्षों तक अभावों के बीच जीवन बिताया, उनके लिए अब अपने पक्के और बेहतर घर का सपना वास्तविकता के समीप आता दिखाई दे रहा है।
कुरार में DGS बिल्डर के आने के बाद विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। आधुनिक आवासीय परियोजनाओं के साथ क्षेत्र में उम्मीदों की एक नई सुबह दिखाई दे रही है। यह बदलाव सिर्फ इमारतों का नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों के सपनों का बदलाव है, जो कभी अपने घर को लेकर सिर्फ कल्पना किया करते थे।
एक समय था जब लोग कुरार और लक्ष्मण नगर में घर लेने से भी कतराते थे। आज उसी कुरार में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। ऊंची होती इमारतों के साथ लोगों के सपने भी ऊंचे हो रहे हैं।
कुरार का यह बदलता चेहरा सिर्फ विकास की कहानी नहीं, बल्कि उस आम इंसान की कहानी है जिसने वर्षों तक बेहतर जिंदगी का सपना देखा और अब उस सपने को अपने सामने आकार लेते हुए देख रहा है।
डीजीएस बिल्डर की परियोजनाओं के बाद क्षेत्र में बढ़ती विकास गतिविधियों को लेकर स्थानीय स्तर पर भी सकारात्मक चर्चा है। दिंडोशी विधानसभा में कुरार के इस बदलते स्वरूप को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
कभी जिसे लोग झुग्गियों की पहचान से जानते थे, वही कुरार अब नए सपनों, नए घरों और नई उम्मीदों की पहचान बनने की ओर अग्रसर है।
Post a Comment