0
घर-घर अलख जगा रहे भोले बाबा के भक्त

ठाणे। सावन का पवित्र महीना चल रहा है और भोले के भक्त अपने बाबा को मनाने के लिए हर तरह के जतन कर रहे हैं. ऐसे ही दिवा में महादेव के भक्त अपने बाबा को प्रसन्न करने के लिए घर-घर जाकर मास परायण का पाठ कर रहे हैं. इसी कड़ी में शिव सेवा मास परायण मंडल के सदस्यों द्वारा मास परायण का 17वां विश्राम दिवा पूर्व स्थित चंद्रांगण रेसिडेंसी फेज 2 में संजय पांडे के घर पर संपन्न हुआ. इस अवसर पर शिव भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.  
हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर
दरअसल, विगत वर्षों की तरह इस साल भी सावन महीने में शिव सेवा मास परायण मंडल के अध्यक्ष सचिन चौबे के मार्गदर्शन में दिवा में भोले बाबा के भक्तों के घर मास परायण मंडल का पाठ किया जा रहा है. मास परायण के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. जहां प्रसिद्ध गायक नाना मिश्रा और राहुल दुबे द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए जाते हैं. जिसके बाद महाआरती होती है और भक्तगणों को महाप्रसाद वितरित किया जाता है. 
इस बार संजय पांडे के घर पर बड़ी संख्या में भोले के मतवाले मौजूद रहे. 
कार्यक्रम के अंत में हर हर महादेव के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा. इस अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम सेना दिवा शहर अध्यक्ष संतोष तिवारी, अनुराग चौबे, राहुल दुबे, देवनारायण, यजमान सुशील पांडे, एडवोकेट बिपिन दुबे, भास्कर उपाध्याय, अजय तिवारी, अजय सिंह, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे.
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top