ताजा खबरें

0
मुंबई। महानगर सहित उत्तर प्रदेश में समाजसेवा की पर्याय बन चुकी सामाजिक संस्था द्वारिकामाई चैरिटी संस्था के विधानसभा व वार्ड स्तरीय 2024 वार्षिक चुनाव 7 जनवरी को संपन्न हुआ। इस चुनाव में नवनिर्वाचित दिंडोशी अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्ष पद पर चयनित उम्मीदवारों को संस्था की ओर से बधाई दी गई।
संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची में दिंडोशी अध्यक्ष पद पर अनिल उपाध्याय तथा महिला अध्यक्षा पद पर भारी मतों से अनिता पांडेय को चुना गया। वहीं वार्ड क्र. 37 के अध्यक्ष पद पर आनंद शर्मा, महिला अध्यक्षा अनिता शर्मा, वार्ड  क्र. 38 अध्यक्ष सचिन सोनी, महिला अध्यक्षा अनिता गुप्ता, वार्ड क्र. 39 अध्यक्ष दिलीप मिश्रा को भारी मत मिला। तो वहीं महिला अध्यक्षा 39 चंदा मिश्रा, वार्ड  क्र. 40 मारी यादव, महिला अध्यक्षा प्रेमलता शर्मा, वार्ड क्र. 41 अध्यक्ष सुनील तिवारी, वार्ड 42 अध्यक्ष प्रकाश कांबले, महिला अध्यक्ष मंजू यादव, वार्ड 43 अध्यक्ष सुजीत पांडेय, महिला अध्यक्षा पूनम सोनी को बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को भविष्य की शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया गया।
 संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजसेवी गौरीशंकर चौबे द्वारा एक विशेष कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाऐगा।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top