ताजा खबरें

0
मुम्बई। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हर्ष में विश्व भर में शोभायात्रा, राम कथा, सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को यह मंगल कार्य अयोध्या धाम में सम्पन्न होने जा रहा है जहां भारत देश सहित अन्य देशों के श्रद्धालु लाखों की संख्या में लोग पावन भूमि में पहुंच रहे हैं। इन्हीं राम भक्तों में एक कॉंग्रेस पार्टी के नेता अनिल शर्मा भी इस गौरान्वित क्षण के भागीदार बन रहे हैं।
22 जनवरी 2024 को आयोजक अनिल शर्मा सैकड़ों राम भक्तों के साथ ध्वजा शोभायात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं। 
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सुअवसर पर यह 108 ध्वजा शोभायात्रा प्रातः  8 बजे श्री शिव मंदिर महेश नगर गोरेगांव पश्चिम से जय अम्बे शक्ति मंदिर शिव सदन चिंचोली बंदर रोड मलाड पश्चिम तक हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी।
आयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह ध्वजा शोभायात्रा के बाद जय अम्बे शक्ति मंदिर में राम दरबार की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारा महाप्रसाद का वितरन किया जायेगा। उसके बाद 3 बजे हवन कार्यक्रम भी रखा गया है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top