ताजा खबरें

0



नवी मुंबई। रोटरी क्लब के तत्वावधान में सुधा साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा 26 दिसम्बर 2022 की शाम खांदेश्वर, नवी मुंबई में काव्य संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा सुधा साहित्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। संस्था की अध्यक्ष रजनी साहू द्वारा आमंत्रित सभी अतिथि कविगण अरविंद राही, डाॅ. रमेश यादव, मुकेश गौतम, प्रकाशचंद्र झा, अश्वनी उम्मीद ने काव्य पाठ किया। वहीं अरविंद शर्मा राही ने मंच संचालन बड़ी कुशलता के साथ किया।

कार्यक्रम में संजना चौधरी पाटील द्वारा देशभक्ति कविता से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रकाश चंद्र झा ने व्यंग्यात्मक कविता पाठ किया तथा डॉ. मुकेश गौतम की हास्य कविता श्रोताओं को बहुत पसंद आई। तत्पश्चात सीमा ठाकुर और रजनी साहू ने भी काव्य प्रस्तुति की।

अंत में डॉ.रमेश यादव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके द्वारा रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top