0



मुंबई। 250 रिश्ते आए हैं नूर को, किससे शादी करेगी वो? यह उसके जीवन की एक बड़ी समस्या है। यह निर्माता विभा दत्ता खोसला की पंजाबी फिल्म 'मेरा व्याह करा दो' की कहानी का आधार है, जिसका पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है।

 यह फिल्म मैक्सर मूवीज के बैनर तले बनी है और सुनील खोसला द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसके निर्माता विभा दत्ता खोसला हैं।

 इस फिल्म के मुख्य कलाकार दिलप्रीत ढिल्लों, मैंडी ताखर, हॉबी धालीवल, रूपिंदर रूपी, सनी गिल, संतोष मल्होत्रा, विजय टंडन, रेणु मोहाली, गोनी सागू, परमिंदर गिल, अश्विनी मोहन, ओनिका, अरविंदर संधल, नविया सिंह हैं। इनके साथ नवोदित कलाकार मनजोत सिंह और आरती शर्मा भी हैं।

 'मेरा व्याह करा दो' पंजाबी फिल्म के संगीतकार गुरमीत सिंह, जेएसएल सिंह, गुरमोह और शमिता भाटकर हैं। 

कुलदीप कंडियारा, विजय धम्मी और जंग संधू के बोल से सजी इस फिल्म में मन्नत नूर, ज्योति नूरन, शिप्रा गोयल, गुरमीत सिंह और वज़ीर सिंह ने गायकी की है। यह फिल्म राजू चड्ढा की प्रस्तुति है।

Post a Comment

 
Top