ताजा खबरें

0


दुनिया भर में संगीत की दुनिया में ताउम्र राज करने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, कोरोना और निमोनिया होने के बाद आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। जिसके बाद पूरे देश के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री की आंखें नम हो गयी। वहीं, लता मंगेश्कर के निधन पर "कस्तूरी" के निर्मात्री सुशीलाजित साहनी ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही सोसायटी के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा।

इस दौरान सुशीलाजित साहनी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि भारत ने अपना सबसे अमूल्य रत्न खो दिया। आपके गाने हमारे लिए प्रेरणा थीं और हमेशा रहेगी। आपके हर एक गाने को सुनकर बड़ी हुई और आज आप चली गईं, लेकिन आप हमेशा हमारे दिलों में और संगीत की दुनिया मे अमर रहेंगी। ताई आप जैसा कोई नहीं और न कोई होगा। उन्होंने कहा कि लता जी का जीवन सम्पूर्ण इतिहास है। हम धन्य हैं कि हम उस देश मे पैदा हुए, जहां कण कण में लता जी की आवाज गूंजती है।

उन्होंने कहा कि सैंकड़ों कालजयी गानों को अपनी आवाज देकर लता जी आज माँ सरस्वती के साथ अनंत यात्रा पर चली गईं। आज का दिन मेरे लिए बेहद दुखद है। मैं उन्हें दिल से नमन करती हूँ।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top