मुम्बई। मिस्टर मिस एंड मिसेज फेस ऑफ पनाश रनवे 2022 का ग्रैंड फिनाले का आयोजन 30 जनवरी को द ऑर्किड होटल, मुंबई में फैशन डिजाइनर, संस्थापक और निर्देशक विशाल कपूर वीके ने किया।
पनाश के राष्ट्रीय प्रमुख हबीब मिथिबोरवाला कहते हैं कि पनाश वार्षिक कार्यक्रम को पुरस्कारों के 3 सेटों के साथ संकलित किया गया था, फेस ऑफ पनाश रनवे 2022, पनाश इमेज अवार्ड 2022 और क्वीन्स लीग गोल्डन अवार्ड 2022।
फेस ऑफ पनाश रनवे 2022 के विजेताओं में मिस्टर अभिजीत म्हात्रे, मिसेस प्रियंका छेड़ा, मिस सोनल हजारे, मिस अस्मिता नाडे, मिस्टर दिलीप परयानी, मिसेस स्वाती लंके, मिस सोनम अंचलवार, मिसेस स्नेहलता गेदम, मिस्टर अभिजीत यादव, मिसेस रूपा शास्त्री और मिसेस शुभांगी गोले का नाम उल्लेखनीय है।
उसी कार्यक्रम में विशाल कपूर वीके ने मिसेस शीतल चौधरी को क्विन्स लीग 2022 ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया।
वहीं कार्यक्रम में राहुल रॉय, हुसैन कुवाजेरवाला, डॉल्फिन दुबे, सिया पाटिल, विपुल रॉय, गुरप्रीत कौर चड्ढा और अन्य को पनाश इमेज अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.