नालासोपारा। गायत्री परिवार युवा प्रज्ञा मंडल ट्रस्ट नालासोपारा के कार्यालय में ट्रस्ट के परिजनों के द्वारा सर्वसम्मति से गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में युवा प्रज्ञा मंडल ट्रस्ट के नए संचालक कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पुराने ट्रस्टियों की संस्थापक एवं सलाहकार कमेटी का गठन किया गया। नई संचालक कमेटी में अध्यक्ष के रूप में उमाकांत मिश्रा, कार्यालय सचिव रमेश कुमार पांडे, सचिव मनीष कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष तरुण कंथारिया, उपाध्यक्ष शम्भूनाथ पांडे एवं सदस्य रूप में विजय राजभर, आर. एन. सिंह, सुधीर माने, अवधेश गुप्ता, मनोरमा पाठक और माया प्रवीण दवे को नियुक्त किया गया।
उपस्थित संस्थापक सदस्य डॉ. सी. आर. सरोज, संजय जायसवाल, सुनील सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. यु. वी. सरोज, जितेंद्र परमार, बंशीधर दुबे, कमलाशंकर पाठक, शूरसती साहू, वसुदेव साहू, संतोष साहू, गायत्री साहू, जयप्रकाश भारद्वाज, डॉ. कमलेश यादव, डॉ. हृदय यादव, पार्वती साहू, रीता मिश्रा, लता सिंह, रुक्मणि पांडे, इंदुमती जायसवाल आदि लोगों के अनुमोदन एवं समर्थन से उपरोक्त कमेटी का गठन किया गया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.