ताजा खबरें

0



जौनपुर। द्वारकामाई चैरिटी संस्था मानवतावादी सोच है, मानवता की प्रहरी है एवं मानवता की बुलंद आवाज है और द्वारकामाई संस्था का प्रत्येक कार्यकर्ता मानवहित के लिए समर्पित है। यह वक्तव्य द्वारकामाई चैरिटी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने सभा को संबोधित करते हुए दिया। जौनपुर के प्रसिद्ध वरुण हॉटेल में आयोजित 'पूर्वांचल गौरव सम्मान समारोह' में मुख्य अतिथि के तौर पर लोगों को अपने संबोधन में आगे कहा कि मानव धर्म का पालन करने से ही समाज का सर्वांगीण विकास हो सकता है। नफरत से भरी दुनिया को शांति के लिए मानव धर्म की शरण में आना ही होगा। हमारी संस्था बिना किसी भेदभाव के मानवता का पाठ पढ़ाती है और उस पर पूरी निष्ठा से अमल भी कर रही है। समाज के विकास एवं उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ता पूर्वांचल का गौरव है। इसके साथ ही उन्होंने फिर से मानवता के सिद्धांत पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक मानव परमात्मा का ही अंश है, उसका अभिन्न रूप है, अंग है। हमें अपने स्व की पहचान करनी चाहिए। संस्था का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज के दबे कुचले लोगों को ऊपर उठाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना ही हमारा ध्येय है। जरूरतमन्दों की सेवा व सहायता करना संस्था का प्रमुख कार्य है। जब भी जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं सदैव समाज की सेवा में उपस्थित रहूंगा। 

 पूर्वांचल में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक, डॉक्टर, पत्रकार एवं समाजसेवियों को पुरस्कार, अंगवस्त्र व मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप पाल, मुंबई अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश यादव, प्रभारी पत्रकार अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता चंदन उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रमुख विवेक तिवारी आदि लोगों ने समारोह में सहभागिता सुनिश्चित किया। इस मौके पर अनिल कुमार, सुनील चतुर्वेदी, ओंकार नाथ मिश्रा, अनिल पांडे, महेंद्र दुबे, राजेश मौर्या आदि लोग मौजूद थे। आगंतुकों के प्रति आभार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर चौबे ने व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय ने किया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top