मुम्बई। अक्सर सुनने में आता है कि युवाओं में काफी जोश रहता है। ऐसे ही एक जोशीले नौजवान रोहित आनंद दिवेकर हैं जो अपने मंजिल पाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। वह आठ साल से इवेंट की दुनिया में हैं और उनका सपना सेलेब्रिट मैनेजमेंट में ऊंचा नाम कमाना है। दिवेकर मैनेजमेंट इंडस्ट्री के साथ काम कर चुके है और मुंबई में काफी चर्चित व्याक्ति हैं।
रोहित अपने देश के लिए पूरी तरह से ईमानदार हैं और देश की सेवा में अपना पूर्ण योगदान देना चाहते हैं। इसीलिए वह राजनीतिक पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए और युवा सेना शाखा अधिकारी के पद पर अपना स्थान बना लिया है। रोहित मुंबई के सायन इलाके में रहते हैं। रोहित ने लॉकडाउन में वो कर दिखाया है जो हर किसी के बस में नहीं है। उन्होंने इस संकटकाल में गरीबों को राशन बांटते हुए हर जरूरतमंदों की मदद करके एक सच्चा हिंदुस्तानी होने का फर्ज़ निभाया है।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.