0

मुम्बई। बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का नाम जितना बड़ा है उनका हृदय उससे भी कहीं अधिक बड़ा है। कोरोना महामारी से आम जीवन त्रस्त है। पूरे देश में त्राहि त्राहि मची हुई है। लोग कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों की जान माल की रक्षा के लिए सरकार तो भरसक प्रयासरत है। साथ ही कई सेलिब्रिटी भी जनता की सहायता में अहम योगदान निभा रहे हैं। तो भला महानायक अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहते। उन्होंने मुम्बई, दिल्ली, पंजाब में अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया है तथा कोविड सेंटर में बेड की व्यवस्था भी कराया। इतना ही नहीं उन्होंने व्यक्तिगत रूप कई जरुरतमंदों को आर्थिक सहायता भी पहुंचायी है।

 हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कई स्वतंत्र पत्रकारों की माली हालत को ध्यान में रखते हुए आर्थिक सहायता की।

बिग बी ने अपने एक परिचित फ़िल्म पत्रकार से संपर्क करके कुछ पत्रकारों के पारिवारिक स्थिति का जायजा लिया और लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पत्रकारों के अकाउंट में सम्मानजनक राशि डलवाया जिससे उन्हें इस संकटकाल में कुछ महीने राहत मिल सके।

अमिताभ बच्चन अपनी उदार प्रवृत्ति के लिए अपने करीबी लोगों में खासा चर्चित हैं इसीलिए उन्हें यूँ ही महानायक नहीं कहा जाता। वैसे एक बार वह भी कोरोना वायरस के चपेट में आ चुके हैं। उनके चाहने वाले हमेशा उनकी सलामती की दुआएं मांगते हैं।

- संतोष साहू

Post a Comment

 
Top