ताजा खबरें

0


मुंबई : पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले पत्रकार जितेंद्र शर्मा को द्वारकामाई चैरिटी संस्था का मुंबई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। बीते दिनों मुंबई उपनगर के गोरेगांव पुर्व स्थिति ईको हाउस के प्रांगड़ में द्वारकामाई चैरिटी संस्था द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संस्थाध्यक्ष गौरीशंकर चौबे (भारतीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड सदस्य-भारत सरकार) ने संस्था का एक वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के साथ नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें मुंबई अध्यक्ष पद पर पत्रकार जितेंद्र शर्मा, युवा टीम से विधानसभा अध्यक्ष रोहित गुप्ता, वार्ड 40 से मारी यादव, वार्ड 42 से अविस जैसवाल को अध्यक्ष बनाया गया।

  इस अवसर पर गौरीशंकर ने कहा कि सभी नियुक्त पदाधिकारियों से मैं आशा करता हूँ कि संस्था की मर्यादा व सेवा भाव के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाएँगे। उन्होंने बताया कि मुंबई पद पर हमनें एक ऐसे इंसान को चुना है जो सामाजिक कार्यों में निरतर निःस्वार्थ भाव से लगे रहते हैं। जिन्होंने कम उम्र में समाज में अपने कार्यो की बदौलत एक अहम मान सम्मान बनाया है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top