मुम्बई। अग्निशिखा मंच की अध्यक्ष अलका पाण्डेय ने बताया कि रविवार को आॉललाईन 'जीवनचक्र' साँझा काव्य संग्रह का लोकार्पण व काव्य पाठ के साथ सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में क़रीब 60 लोगों ने काव्य पाठ किया। मंच के 71वें ऑनलाइन कवि सम्मेलन के समारोह के स्वागत अध्यक्ष राम राय, मुख्य अतिथि वैष्णव खत्री, समारोह अध्यक्ष बैजेन्द्र नारायण द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती आशा जाकड, आनंद जैन, शेखर तिवारी, गोवर्धन बघेल, बृज किशोरी एवं रजनी अग्रवाल ने उपस्थित होकर कवियों का उत्साह बढ़ाया। मंच संचालन डॉ अलका पाण्डेय, सुरेंद्र हरडे, चंदेल साहिब ने किया।
सरस्वती वंदना के साथ अलका पाण्डेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की तथा आभार प्रकट चंदेल साहब ने किया।
विषय "प्रेम" पर काव्य पाठ किया गया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में अलका पाण्डेय, चंदेल साहिब, सुरेन्द्र हरडे, शोभा रानी तिवारी, ममता तिवारी, रानी नारंग, डॉ रश्मि शुक्ला प्रयागराज, इन्द्राणी साहू 'साँची', हेमा जैन इंदौर, गोवर्धन लाल बघेल छत्तीसगढ़, सुषमा मोहन पांडेय सीतापुर उत्तर प्रदेश, रविशंकर कोलते नागपुर, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, बृज किशोरी, आनंद जैन, आशा जाकड, राम राय, वैष्णव खत्री, ब्रजेश्वर नारायण द्विवेदी, शेखर तिवारी, रजनी अग्रवाल, निहारिका झा खैरागढ राज.(छ. ग.), पद्माक्षी शुक्ल पुणे, वीना अचतानी जोधपुर, सुनीता अग्रवाल इंदौर, कुमारी चन्दा देवी स्वर्णकार जबलपुर मध्यप्रदेश, गुरिन्दर गिल, कुमकुम वेद सेन, पदमा तिवारी दमोह, डाॅ. पुष्पा गुप्ता मुजफ्फरपुर बिहार,मीना गोपाल त्रिपाठी, नीरजा ठाकुर, सुरेंद्र कुमार जोशी देवास (म.प्र.), डॉ अँजुल कँसल "कनुप्रिया", अंशु तिवारी पटना, शुभा शुक्ला निशा रायपुर छत्तीसगढ़, विजय कांत द्विवेदी, डॉ आशालता नायडू, लीला कृपलानी (जोधपुर), ओम प्रकाश पाण्डेय, नीलम पाण्डेय, चंद्रिका व्यास, रानी अग्रवाल, रेखा पाण्डेय, छगनराज राव "दीप", दीपा परिहार "दीप्ति", सीमा निगम रायपुर, अंजली तिवारी मिश्रा जगदलपुर छ ग, अनिता मंदिलवार सपना अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़, चन्दा डांगी चित्तौड़गढ़ राजस्थान, जुगल किशोर पुरोहित आदि लोगों ने काव्य पाठ कर प्रेम की गंगा बहा दी जिससे पुरा वातावरण प्रेममय हो गया।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.