बाएं से दाएं: अमित जैन (रित्वा के एमडी और फाउंडर), एक्ट्रेस अमृता राव, और हनीश जैन (रित्वा के एमडी और फाउंडर)
गोखले रोड स्थित इस नए स्टोर में ट्रेडिशनल क्राफ्ट्समैनशिप, समकालीन डिजाइंस और डेली वेयर से लेकर तीज-त्योहारों के लिए खास ज्वेलरी उपलब्ध
मुंबई। ज्वेलरी ब्रांड रित्वा ने ठाणे के गोखले रोड पर अपना नया स्टोर लॉन्च किया है। ठाणे वासियों के लिए ब्रांड की आर्टिसनल ज्वेलरी और इंडियन डिजाइन का मॉडर्न लुक अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। लगभग ४०० स्क्वायर फीट में फैला यह स्टोर ग्राहकों को ज्वेलरी शॉपिंग का एक बेहतरीन और पर्सनल एक्सपीरियंस देगा।
ठाणे के लोगों में ट्रेडिशनल ज्वेलरी का क्रेज तो हमेशा से रहा है, साथ ही अब मॉडर्न डिजाइंस और वर्सटाइल पीसेज की तरफ भी रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसीलिए ठाणे रित्वा Ritvaa के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मार्केट है। इस स्टोर का उद्घाटन मशहूर अभिनेत्री अमृता राव (विवाह फिल्म) के हाथों संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर किशोरी शहाणे, अंकिता प्रभु वालावलकर, राहुल रॉय और शिव ठाकरे जैसी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और ब्रांड की इस नई शुरुआत का उत्सव मनाया। यह स्टोर एक वॉर्म और एलिगेंट थीम पर डिजाइन किया गया है, जहां ज्वेलरी कलेक्शन ही मुख्य आकर्षण का केंद्र है। स्टोर का लेआउट इस तरह तैयार किया गया है कि कस्टमर्स आराम से डिजाइंस ब्राउज कर सकें, अलग-अलग पीसेज ट्राई कर सकें और एक शांत माहौल में शॉपिंग का आनंद ले सकें।
इस ४०० स्क्वायर फीट के स्टोर में रित्वा का ट्रेडिशनल, फेस्टिव और कंटेंपरेरी कैटगरी का कलेक्शन देखने को मिलेगा। शादी-ब्याह, त्योहारों और फैमिली फंक्शंस से लेकर डेली वेयर के लिए हर तरह की डिजाइंस यहां उपलब्ध हैं। ब्रांड की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्टगोल्ड टेक्नोलॉजी है। इसमें ५०X थिक गोल्ड-प्लेटेड फिनिश का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ज्वेलरी को बिल्कुल असली सोने जैसा लुक और फील मिलता है, वह भी एकदम अफोर्डेबल प्राइस में। यह टेक्नोलॉजी ज्वेलरी को टिकाऊ और बजट-फ्रेंडली बनाती है।
स्टोर लॉन्च के अवसर पर अमित जैन (एमडी, फाउंडर और डायरेक्टर, रित्वा) ने कहा, "ठाणे में ज्वेलरी का एक समृद्ध कल्चर है, लेकिन आज का कस्टमर भी इवॉल्व हो रहा है, उन्हें परंपरा और आधुनिकता का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहिए। हमारे इस स्टोर के जरिए हम ग्राहकों को Ritvaa का कलेक्शन करीब से एक्सपीरियंस करने और अपनी स्टाइल के मुताबिक ज्वेलरी चुनने का एक पर्सनल स्पेस देना चाहते हैं। कस्टमर्स के करीब पहुंचने की दिशा में यह हमारा एक अहम कदम है।"
हनिश जैन (एमडी, फाउंडर और डायरेक्टर, रित्वा) ने आगे कहा, "रित्वा में ज्वेलरी सिर्फ एक गहना नहीं है, बल्कि यह फैमिली ट्रेडिशन्स, खुशियों, रिश्तों और यादगार लम्हों का हिस्सा बनती है। हम सिर्फ ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय ऐसी ज्वेलरी बनाते हैं जिसकी अपनी एक पहचान हो और जो हर पीढ़ी के लिए खास बने। ठाणे का यह स्टोर हमारी इसी फिलॉसफी को ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करेगा।"
ठाणे का यह नया स्टोर रित्वा के रिटेल ग्रोथ प्लान का ही एक हिस्सा है। ब्रांड जल्द ही महाराष्ट्र और भारत के अन्य हाई-पोटेंशियल ज्वेलरी मार्केट्स में अपना विस्तार करने की योजना बना रहा है। अपने फिजिकल स्टोर्स के साथ-साथ Ritvaa का फोकस डिजिटल और कस्टमर एक्सपीरियंस को मजबूत करने पर भी है। यूनिक डिजाइन, क्राफ्ट्समैनशिप और मीनिंगफुल ज्वेलरी के लिए पहचाने जाने वाला एक ट्रस्टेड ज्वेलरी ब्रांड बनना इनका लॉन्ग-टर्म विजन है।
रित्वा के बारे में:
रित्वा एक आर्टिसनल ज्वेलरी ब्रांड है जो भारतीय हेरिटेज, मॉडर्न लुक और एक्सेसिबल लग्जरी का सुंदर मिश्रण पेश करता है। यह ब्रांड इंडियन क्राफ्ट्समैनशिप और मॉडर्न डिजाइन को एक साथ लाकर रोजमर्रा के इस्तेमाल, त्योहारों और खास मौकों के लिए वर्सटाइल ज्वेलरी तैयार करता है। अपनी स्मार्टगोल्ड टेक्नोलॉजी के जरिए बजट-फ्रेंडली रेंज में लग्जरी देकर, भारतीय कलात्मकता को और अधिक आधुनिक, ज्वेलरी को हर किसी की पहुंच में और हर पीस को मीनिंगफुल बनाना हीरित्वा का मुख्य उद्देश्य है
Post a Comment