मुंबई: शिक्षा क्षेत्र में बच्चों के भविष्य उज्ज्वल करने के प्रयास में निरंतर कार्यरत टारगेट प्लस ट्यूटोरियल क्लासेस के संचालक सुधीर धुरिया को आगामी शनिवार को समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि मुंबई उपनगर के साथ भारत के कई राज्यों में सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली सामाजिक संगठन मानव विकास संस्था द्वारा आगामी 16 जनवरी शनिवार को एक कार्यशाला बैठक का आयोजन कांदीवली पूर्व क्रांति नगर में किया गया है। जिसमे संस्था के कार्य, संस्था का उद्देश्य व सामाजिक कार्यो में अहम योगदान देने वाले लोगों को समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह में शिक्षा के माध्यम से क्षेत्र में समाज को उज्वल व मजबूत भविष्य बनाने में अहम योगदान देने वाले में शिक्षक सुधीर धुरिया का नाम सर्वप्रथम आता है। जिसके लिए मानव विकास संस्था उन्हें समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगी।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.