0

मुंबई : स्वीडिश ब्रांड और देश का प्रमुख घरेलू फर्निशिंग रिटेलर आईकिया (ईन्गका ग्रुप का एक भाग) ने १८ दिसंबर २०२० को अपने नई मुंबई स्टोर के खुलने की घोषणा की है। बड़े सपने देखने वाले कई लोग जिनकी आमदनी कम है, आईकिया उनके लिए बेहतर रोजमर्रा के जीवन का निर्माण करना चाहती है। दुनिया में घर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है और आईकिया की खास और सस्ती श्रेणी होम के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निर्माण की गई है। आईकिया का ५ लाख + स्क्वेअर फिट स्टोर ७००० से अधिक अच्छी तरह से डिजाइन, सस्ती, अच्छी गुणवत्ता वाले और टिकाऊ होम  की प्रस्तुत के उत्पादों के साथ सभी घरो के लिए विचारों और प्रेरणा के साथ लोगो को प्रेरित करेगा। यह तुर्भे स्टेशन से ६०० मीटर दूर- ठाणे-बेलापुर रोड पर स्थित है। ग्राहक अब आईकिया के प्रतिष्ठित उत्पाद जैसे की बिली बुककेस, एमएएलएम बेड, ईकेटीओआरपी सोफा और अन्य का परीक्षण, प्रयास और खरीदारी कर सकते है।

 पीटर बेटजेल- सीईओ और चीफ सस्टेनॅबिलिटी ऑफिसर, आईकिया इंडिया ने कहा कि, "हम बहुत उत्सुक है क्युकी भारत में मुंबई हमारे प्राथमिक बाजारों में एक है। २०१९ की शुरुवात से हम मुंबई में ऑनलाइन तौर पर उपस्थित रहे है और जल्द ही मुंबई के कई लोग हमारे लाजवाब आईकिया स्टोर पर खरीदारी कर सकते है। आईकिया अपने बड़े, उत्तम रेंज और होम फर्निशिंग ज्ञान के साथ प्रेरणादायक होम  फर्निशिंग समाधान भी लाएंगे, जिसमे कई कमरे-सेट और घरों को प्रदर्शित किया जाएगा और होम  के लिए ज्यादा खूबसूरत, स्मार्ट, टिकाऊ, सस्ती जीवन हेतु कई समाधान होंगे और ये सब मुंबई में लोगो के जीवन दर्शाएंगे। महाराष्ट्र में हमारी दीर्घावधि प्रतिबद्धता के साथ हम २०३० तक ६००० से अधिक नौकरी प्रदान करेंगे जिसमे ५० % नौकरिया महिलाओ के लिए होगी।

 सुभाष देसाई-उद्योग मंत्री, महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि,"नई मुंबई स्टोर के साथ आईकिया के विस्तार से कई तरीकों से सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होगा- होम फर्निशिंग रिटेल में बढ़ोतरी और निर्माण क्षेत्र, की नौकरियों का निर्माण, राज्य में कौशल्य विकास और लॉजिस्टिक विकास। आईकिया की उपस्थिती से स्थानीय समुदाय को अधिक लाभ होगा।

नई मुंबई में आईकिया की उपस्थिती से स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। नई मुंबई के स्टोर में करीबन १२०० सहकर्मियों को रोजगार मिलेगा, जिनमे ५० % महिलाएं है। उनका ४० % स्टाफ नई मुंबई से है और ७०% सहायक कर्मचारी खास कर हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी, तुर्भे और घंसोली के आसपास से हैं। आईकिया महामारी के दौरान आसपास के कई समुदाओ के परिवारों की सक्रिय रूप से सहायता कर रहा है। उन्होंने एमआईडीसी ( महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ) के साथ सामुदायिक राहत समर्थन प्रदान करने के लिए भागीदारी की है।

आईकिया अपने ओमनी-चॅनल के उपस्थिती के साथ ई-कॉमर्स, फिजिकल स्टोर्स और क्लिक एंड कलेक्ट जैसी अतिरिक्त सेवाएं,  क्लिक एंड डिलीवर और रिमोट प्लानिंग का विकास कर रही है। नई मुंबई स्टोर के बाद, साल २०२१ के दौरान, आईकिया के दो और सिटी सेंटर स्टोर्स मुंबई में कई लोगो तक पहुंचने हेतु खोले जाएंगे। अब तक 35 मिलियन से अधिक ऑनलाइन विज़िटर्स के साथ आईकिया हैदराबाद और पुणे में ऑनलाइन उपस्थित है और साल २०२२ तक १०० मिलियन भारतीय ग्राहकों तक पहुंचने की उनकी अभिलाषा है।

Post a Comment

 
Top