~ गिफ्ट बॉक्स में छह कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स हैं, जो हर महिला की जरूरत है ~
मुंबई : भारत के घरेलू कॉस्मेटिक ब्रांड ग्रेऑन ने एक फेस्टिव गिफ्ट बॉक्स लॉन्च किया है। सभी के लिए सुंदरता के वादे को पूरा करने के वादे के साथ यह गिफ्ट बॉक्स फेस्टिव सीजन में खुद को ग्लैमरस और शानदार लुक्स देने की हर महिला की चाहत को यह पूरा करता है। इस बॉक्स में सेंसेशनल लिप और आई मेकअप का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो एक नजर में ही लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है।
इस गिफ्ट बॉक्स में ग्रेऑन प्रीमियम मैट लिक्विड लिप कलर, ग्रेऑन लिक्विड लिप ग्लॉस, ग्रेऑन मॉइस्चराइजिंग लिपस्टिक, ग्रेऑन सॉफ्ट एक्सक्लूसिव काजल, ग्रेऑन लिप बाम और ग्रेऑन मस्कारा शामिल हैं। ब्रांड की ओर से यह अनूठा गिफ्ट बॉक्स आपके प्रियजनों के लिए एक आदर्श गिफ्ट बन जाता है। गिफ्ट की पेशकश के तौर पर ग्राहक इसे केवल 999 रुपए में पा सकते हैं, जबकि इसका वास्तविक मूल्य 3024 रुपए है। यह अमेज़ॅन, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इसे सीधे ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट www.greyon.in से भी खरीदा जा सकता है।
ग्रेऑन के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर पंकज कोडेसिया ने कहा, 'हम केवल फेस्टिव माहौल को एक पायदान ऊपर ले जाना चाहते हैं। यह बॉक्स सभी सुंदर महिलाओं के लिए खुद को या अपने प्रियजनों के प्रति अपना लाड़-प्यार जताने के लिए एक आदर्श गिफ्ट है। इसके अलावा विशेष प्राइज पॉइंट जश्न मनाने का एक और कारण देता है।'
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.