0

मुंबई (कमलजित साहनी):- बेरोजगारी की समस्या हाल के दिनों में देश के युवा वर्ग को सबसे अधिक पीड़ा दे रही है। एक ओर जहां बड़े-बड़े नेता इस मुद्दे को अपने चुनावी लाभ के लिए उठा रहे हैं तो वहीं नेहा राठौड़, मैथिली ठाकुर तथा प्रिया मलिक जैसे बिहार के कई प्रतिभावान कलाकारों ने अपने गीतों के जरिये युवा वर्ग की इस समस्या पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया है। अब इसी कड़ी में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक शाहिद माल्या भी अपने नए गाने “आज जनता बड़ी परेशान है” में बेरोजगारी के मुद्दे को उठा कर जुड़ गए हैं। 

अक्षत फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित तथा स्पीड रिकार्ड्स द्वारा प्रदर्शित यह गाना लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। खास तौर पे युवा वर्ग अपनी समस्या को उठाने के लिए इस गाने को बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया दे रहा है तथा इसकी प्रशंसा कर रहा है। अजय कुमार के निर्देशन में बनी इस वीडियो एल्बम में सौरव राज, मुस्कान सिन्हा, रितेश राजपूत एवं रविंदर कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। अजय कुमार ने बताया की इस गीत को बनाने का मुख्य उद्देश्य इस गंभीर मुद्दे को जनता से उठाकर सरकार की नज़रों तक पहुंचाना है। वहीं इस गाने के कोरियोग्राफर अमर राज एवं क्रिएटिव डायरेक्टर पवन दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि यह गाना लोगों को बहुत ही भा रहा है तथा आने वाले समय मे यह हिट होने के साथ इस मुद्दे को दमदार तरीके से भी उठाएगा। इस गाने में गीतकार अजय कुमार, डीओपी राजेश राठौर एवं संगीत में दर्पण अग्रवाल के उत्कृष्ट कार्य की भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Post a Comment

 
Top