ताजा खबरें

0

मुम्बई। भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के क्षेत्र में अपने सफलता की ओर अग्रसर फ़िल्म अभिनेता विक्रम राजपूत कई फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता नजर आने वाले हैं। जिनमें से एक भोजपुरी फ़िल्म 'सईयाँ हमार थानेदार साहब' की शूटिंग बीतें दिनों मुंगेर में की गयी। जबकि, एक अन्य फ़िल्म 'एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी' की शूटिंग भी जारी है। भोजपुरी फ़िल्म 'सईयाँ हमार थानेदार साहब' में विक्रम राजपूत एक्शन रोमांटिक हीरो के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इनके विपरीत में फ़िल्म अभिनेत्री काजल यादव ने अभिनय किया है। विक्रम राजपूत अभिनेत्री काजल यादव के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे। जबकि, खलनायकों के संग बदले की भावना से मार धाड़ भी करते दिखेंगे। इस फ़िल्म में इनका किरदार पॉकेटमारी से शुरू होती हैं। जिसके बाद काजल यादव के साथ रोमांस और फिर अंत में प्यार की खातिर थानेदार बनकर खलनायकों से बदला।

विक्रम राजपूत की यह चौथी फ़िल्म है। इससे पहले बतौर मुख्य कलाकार इनकी फ़िल्में 'दिल क्या करे' और 'लाल' आ चुकी है। जबकि 'एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी' और 'सईयाँ हमार थानेदार साहब' आने वाली है। इस फ़िल्म में विक्रम राजपूत के अतिरिक्त सूर्या सिंह, काजल यादव, आकांक्षा दुबे, एजाज खान, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, बबली नायक आदि कलाकार काम कर रहें हैं। फ़िल्म के निर्माता सुजीत सुमन, निर्देशक सूरज राजपूत, प्रोडक्शन मैनेजर विश्वकर्मा हैं। 'सईयाँ हमार थानेदार साहब' का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्णता के करीब है और बहुत जल्द रिलीज होने की सम्भावना है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top