ताजा खबरें

0

मुम्बई। मनोज शर्मा निर्देशित 'देहाती डिस्को' फ़िल्म का पोस्टर टाइगर श्रॉफ द्वारा लॉन्च किया गया था। जुहू के जे डब्लू मैरियट में पोस्टर को महूरत इवेंट में रिलीज़ किया गया। इसमें गणेश आचार्य लीड एक्टर के किरदार में नज़र आएंगे। लॉकडाउन के बाद यह पहला बड़ा इवेंट हुआ। इस फ़िल्म का निर्माण प्राची मूवीज और वी 2 एस प्रोडक्शंस के सहयोग से वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के कमल किशोर मिश्रा कर रहे हैं। इस महूरत पर पदमश्री ड्रम शिवमणि ने लाइव परफॉर्म किया।

 बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और एक्शन अब्बास अली मुग़ल द्वारा किया गया है, जबकि संगीत दिया है पदमश्री ड्रम शिवमणि ने। फ़िल्म की शूटिंग 25 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू होगी। गणेश आचार्य ने कहा, "मैं एक ऐसी फ़िल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, जिसमें नृत्य और उससे जुड़ा एक सामाजिक संदेश शामिल है। शिवमणि संगीत में योगदान दे रहे हैं जो एक बड़ी बात है। 
 मनोज शर्मा, जो गदर फेम अनिल शर्मा के सहायक के रूप में काम करते थे, उन्होंने कहा, "फ़िल्म की कहानी देश के युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो वास्तव में नृत्य का आनंद लेते हैं। मुझे यकीन है कि पोस्टर लॉन्च करने वाले टाइगर श्रॉफ इस फिल्म और इसके सामाजिक संदेश का इंतज़ार करेंगे। मनोज ने वीनस रिकॉर्ड के लिए 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो बनाये हैं। उन्होंने प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स, चल गुरु हो जा शूरू, शर्माजी की लग गई, लाइफ में टाइम नहीं है किसी को जैसी फ़िल्मों का निर्देशन किया है और हाल ही में मधु, धर्मेन्द्र, रजनीश दुग्गल, कायनात अरोरा, असरानी, विजय राज, राजपाल यादव, यासमीन खान, मिनी बंसल और एकता जैन के साथ खली बली फ़िल्म की शूटिंग पूरा किया है।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top