0

सिक्यूरिटी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने निजी सुरक्षाकर्मियों को भी आवश्यक सेवाकर्मियों की तरह लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देने की मांग की है। 

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को लिखे पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान ने कहा है कि आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को लोकल ट्रेनों से यात्रा की अनुमति दी गई है। हाल ही में महाराष्ट्र सिक्यूरिटी गार्ड बोर्ड से जुड़े सुरक्षा रक्षकों को भी यह सुविधा दी गई है। यह निजी एजेंसियों में काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार है। जबकि निजी क्षेत्र के सुरक्षा रक्षकों और बोर्ड से जुड़े सुरक्षा रक्षकों के काम की प्रकृति एक जैसी है। इसलिए निजी सुरक्षा क्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों को भी यह सुविधा दी जानी चाहिए। पत्र में सिंह ने भारत सरकार के 24 मार्च 2020 के आदेश क्र. 1-29/2020-पीपी और महाराष्ट्र सरकार के अध्यादेश क्र. डीएमयू/2020/सीआर/डीएमयू का भी उल्लेख किया है जिनमें निजी सुरक्षा सेवाओं को भी आवश्यक सेवाओं में सूचीबद्ध किया गया था। एसोसिएशन इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व श्रममंत्री दिलीप वलसे पाटिल को भी पत्र लिख चुकी है।

Post a Comment

 
Top