ताजा खबरें

0

राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था द्वारा १५ अगस्त २०२० स्वतंत्रोस्व में काव्य प्रतियोगिता का आनलाईन आयोजन किया गया। जिसमें कई राज्यों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी देशभक्ति गीतों से भारतवासियों को आह्लादित किया।
 इस प्रतियोगिता में कवि कवयित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनायें प्रस्तुत की। प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान देने में निर्णायक मंडल प्रा. अंजनी कुमार द्विवेदी,  शिक्षक लालबहादुर यादव कमल व बीरेन्द्र यादव को पसीने छूट गये। असमंजस में पड़ गये कि किसे दूँ किसे न दूँ, पूरे दिन भर विडियो देखे सुने फिर अपना निर्णय सुनाये। आखिर में तीन रचनाकारों को चुनना ही था तो प्रथम स्थान मुम्बई के कवि पत्रकार रवि यादव को दिया जिन्हें संस्था ने काव्यसृजन शिरोमणि अलंकार से अलंकृत किया। द्वितीय स्थान नालासोपारा (पालघर) के कवि अरुण दूबे को दिया, जिन्हे संस्था ने काव्यसृजन रत्न से अलंकृत किया। तृतीय स्थान भोपाल मध्यप्रदेश के कवि मुकेश कबीर को दिया, जिन्हें संस्था ने काव्यसृजन भूषण से अलंकृत किया।
 आयोजन के अध्यक्ष श्रीधर मिश्र द्वारा इन विभूतियों को ई सम्मान पत्र प्रदान किया गया। अध्यक्ष महोदय ने इन तीनों विभूतियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना भी की और साधुवाद भी दिया।
अंत में संस्था के उपसचिव अवधेश यदुवंशी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top