ताजा खबरें

0

गीतकार सुधाकर शर्मा और गायक अगम कुमार कुमार निगम (सोनू निगम के पिता) ये दोनों बॉलीवुड में रुचि रखने वालों के लिए किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सुधाकर शर्मा के चुनरिया गानों ने उन्हें बुलंदी पर पहुंचाया है वहीं बेवफाई गीतों ने अगम निगम को प्रसिद्धि दिलाई है। चूंकि ये दोनों संगीत के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तो एक दूसरे के करीब हैं और दोस्त भी। अब जब दोस्ती की है तब निभानी तो पड़ेगी। फिर वह समय भी आ ही गया जब सुधाकर शर्मा ने अपने बेटे मनीष कौशिक के साथ मिलकर एक नई संगीत कंपनी की शुरुआत की।
जिसका नाम 'ओढ़ली म्यूजिक' रखा गया है। सुधाकर बताते हैं कि मैंने देखा है, बहुत सारे संगीत के दिग्गजों के घर के नाम उनकी पहली हिट रचना से लिये गये हैं इसीलिए मैंने भीअपने पहले हिट गीत 'ओढ़ली चुनरिया तेरे नाम की' के पहले शब्द को चुन लिया। रही बात पहली गीत अगम जी से गवाने की तो हमारी दोस्ती बहुत पुरानी है साथ ही घरेलू संबंध भी। और वे मेरी पत्नी और बेटे के पसंदीदा गायक भी हैं इसीलिए शुरुआत उनके गीत से की गई। इस तरह नवरंग भारती के लिखे गीत 'हरजाई' को अगम कुमार निगम ने अपनी सुमधुर आवाज़ में गाकर दिलकश बना दिया।
सुधाकर ने आगे बताया कि इस अल्बम को देव राठौड़ ने संगीत से सजाया है। देव मेरे साथ पिछले दस वर्षों से जुड़े हैं और उनकी प्रतिभा ने मुझे और अगम दोनों को काफी प्रभावित किया है।
आपको बता दें कि सुधाकर शर्मा के अनुसार ओढ़ली म्यूजिक के लिए लगभग दो सौ गाने के ट्रैक रिकॉर्ड कर लिये गये हैं जिसमें से एक सौ एक गाने अप्रेल में एक साथ उनके बेटे मनीष के जन्मदिन पर रिलीज किये जाएंगे। इस म्यूजिक कंपनी के द्वारा संगीत के क्षेत्र में स्थापित गायकों, गीतकारों व संगीतकारों के अलावा संघर्षरत प्रतिभाओं को भी अवसर प्रदान किया जाएगा।

- संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top