ताजा खबरें

0


 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को फ़िल्म 'भूतनाथ' में निर्देशित कर चुके विवेक शर्मा की नई फ़िल्म 'अ गेम कॉल्ड रिलेशनशिप'' 7 फरवरी को रिलीज होने वाले थी लेकिन तकनीकी कारणों से अब यह फ़िल्म वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फ़िल्म का निर्माण, लेखन और निर्देशन के साथ साथ विवेक शर्मा ने इस फ़िल्म में अभिनय भी किया है। लोग रिलेशनशिप में क्या क्या खेल खेलते हैं, इसी विषय पर यह फ़िल्म आधारित है। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि कैसे आजकल की पीढ़ी लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है और फिर उनके बीच क्या क्या होता है। इस फ़िल्म में विवेक शर्मा के अलावा कपिल खादीवाला, मैंडी, सुमित सूरी, सबीना शीमा, फैसल शाह, सुमन मिश्र व अन्य की प्रमुख भूमिका है। फ़िल्म में संगीत नक्काश अजीज व सरगम ने दिया है। फ़िल्म में तीन मेलोडियस गाने है जिसे आप बार बार सुनना चाहेंगे। इस फ़िल्म की कहानी विवेक शर्मा के निजी अनुभव पर आधारित है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म का सब्जेक्ट भले ही लिव इन रिलेशनशिप पर है, लेकिन हमने साफ सुधरी फ़िल्म बनाई है जिसे आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। विवेक शर्मा ने आगे बताया कि मैं चाहता हूँ कि युवा पीढ़ी इस फ़िल्म को जरूर देखें ताकि रिश्तों की अहमियत वह समझ सके। विवेक शर्मा को कॉमेडी और इमोशन बहुत पसंद है। उनका मानना है कि फिल्म मनोरंजन का माध्यम है और दर्शक पैसे लगाकर सिनेमाघर खुश होने के लिए आते हैं। इसलिए दर्शकों को हंसा-रूलाकर उसका मनोरंजन करना ही मेकर का काम है। विवेक कहते हैं, 'भूतनाथ' सिर्फ भूतवाली फिल्म नहीं थी बल्कि वह कॉमिक के साथ इमोशनल फिल्म थी। मेरी आने वाली फिल्मों में भी इन दोनों चीजों का मिश्रण मिलेगा। 'ए गेम कॉल्ड रिलेशनशिप' फिल्म में भी कॉमेडी और इमोशन के साथ मैंने रिश्तों की अहमियत बताने की कोशिश की है। लिव इन रिलेशन में रिश्तों का महत्व है। मगर कुछ लोग इस रिश्ते का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं जिससे यह रिलेशन एक के बाद एक करके कइयों के साथ बनता है। बता दें कि इस फ़िल्म की खासियत यह है कि इस फ़िल्म का ट्रेलर खुद अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लांच किया और इस फ़िल्म के लिए विवेक शर्मा को बहुत बहुत बधाई भी दिया।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top