0


अर्चना कोचर एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें "टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा। अर्चना के डिजाइन की हुई कपड़े मशहूर हस्तियों पर विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने अपने काम का प्रर्दशन लक्मे फैशन वीक, इंडियन फैशन वीक, न्युयॉर्क फैशन वीक में किया है। वह स्माइली फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर हैं, जो लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करती है। अर्चना ने मेक इन इंडिया के आयोजन से प्ररेणा लेते हुए अपने काम का प्रदर्शन किया है। अहमिसा सिल्क साड़ी के द्वारा वह जरूरतमंदों को रोज़गार देने के लिए भी कोशिश करती हैं।
अर्चना कोचर विनम्रतापूर्वक उपरोक्त अवार्ड हेतु अपना चयन होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए प्रमुख जूरी  सदस्य डॉक्टर रितू सिंह, कुमार गणेश, विवेक जैन व उपरोक्त अवार्ड के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह वह सभी इष्ट मित्रों व सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए अपने  द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रोत्साहन के रूप में स्वीकार किया है।

Post a Comment

 
Top