हाल ही में इस्कोन ऑडिटोरियम जुहू, मुम्बई में 'टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड' शो कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। जहां देशभर के भिन्न भिन्न पेशे से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को उनके संबंधित कार्य श्रेत्रो में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। आयोजक व शो के निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने कृतज्ञता जाहिर करते हुए सभी जूरी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस शो के प्रमुख जूरी सदस्य डॉक्टर रितू सिंग, सिमर भाटिया, विभव तोमर, कुमार गणेश, विवेक जैन, संतोष भारतीय, राजेन्द्र जैन, अतुल मोहन, स्वीटी वालिया, मनीष अवस्थी, डॉक्टर खुशबू कादरी, महामंडलेश्वर मार्तंड पुरी रहे।
उसी अवसर पर अर्चना कोचर, भाभी जी घर पर हैं सीरियल की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे, तरनजीत कौर, जानवी सिंह, शाहिद सैयद, ब्राईट आउटडोर के डॉक्टर योगेश लखानी, पवन शर्मा, त्विशा शर्मा, टीवी स्टार फैसल खान, संजय खंडूरी, प्रदीप शाह, संगीतकार समीर सेन, एक्ट्रेस एकता जैन, रवि धनकर, राजकुमार कनोजिया, वेद प्रकाश, डॉक्टर श्वेता गर्ग, डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना, नई अभिनेत्री ज्योति त्रिपाठी, राजू गवली, जय विजय सरैया, मुक्ता दुबे, सोना खान, डॉक्टर स्वराज्य सिंह, बिजेन्द्र प्रताप मिश्रा, राज दत्त, सीमा कुमार, इंडिया न्यूज़ के अभिषेक शर्मा, पत्रकार केशर सिंह बिष्ट, मुहम्मद मुजफ्फर, आजतक के टीवी शो 'सास बहु और बेटियां' के अमित त्यागी, डॉक्टर श्रीदेवी रेड्डी डूंपा, संगीतकार संतोख सिंह, विजय सुरसे, निर्माता गोविन्द उभे, डॉक्टर मोनिका साईं, राज विश्वकर्मा, राजेश कुमार, खुशी हेगड़े, अर्श मोहम्मद, नीरज पांडे और अन्य लोगों को अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवार्ड में संगीतकार गायक संतोख सिंह के साथ दुष्यंत सिंह ने अपनी फ़िल्म 'द हंड्रेड बक्स' का गीत भी गाया जो 21 फरवरी को रिलीज़ होगी।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.