ताजा खबरें

0




गोवा : इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन गोवा में आरंभ हो चुका है। जहां कई बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग हो रही है। उसी अवसर पर 'द हंड्रेड बक्स' का पोस्टर लॉन्च किया गया।
यह फ़िल्म 17 जनवरी को भारत में रिलीज़ होने की उम्मीद है। मॉडलिंग में पहचान बनाने के बाद इस फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश करने वाली कविता ने कहा कि फिल्म की कहानी एक महिला की है। फिल्म में पुरुषों और महिलाओं की स्थिति को गंभीरता पूर्वक दर्शाया गया है। महिला नायिका को फिल्म में एक शक्ति के रूप में चित्रित किया गया है।
कविता ने आगे कहा कि पहली फिल्म में ही उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है। निर्देशक दुष्यंत एक शानदार निर्देशक हैं। उनके मार्गदर्शन में काम करने का अनुभव बहुत शिक्षाप्रद रहा है क्योंकि उन्होंने सभी को अपने परिवार के सदस्य के रूप में माना, एक कलाकार के रूप में इस तरह के निर्देशक के साथ काम करने में सक्षम होना सौभाग्य की बात है।
 फिल्म के निर्माता रजनीश राम पुरी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फ़िल्म की कहानी बहुत महत्वपूर्ण लगी, इसलिए एक निर्माता के रूप में मैंने तुरंत हां कर दी। फिल्म में सभी कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पहली फिल्म में कविता ने मुख्य अभिनेत्री की सशक्त भूमिका निभाई है। साथ में दिनेश बावरा और निशा गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म अधिक यथार्थवादी प्रतीत होती है। इस फिल्म का संगीत संतोख सिंह, इंद्राणी भट्टाचार्य और दुष्यंत सिंह ने तैयार किया है जिसे उषा उत्थुप, संतोख सिंह, दुशांत सिंह, इंद्राणी भट्टाचार्य ने गाया है। विष्णुप्रिया सिंह ने फ़िल्म की कहानी लिखी है वहीं सलीम ने पटकथा लेखन किया है। संदीप पुरी, वैभव तोमर, प्रतिमा तोतला और रितु सिंह भी इस फ़िल्म के मुख्य निर्माता हैं।

संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top