ताजा खबरें

0



 अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम रिटर्न्स' में अभिनेत्री स्मिता ताम्बे ने एक पुलिसकर्मी की बीवी के रूप दमदार किरदार निभायी थी। अब वह एक बार फिर वेब सीरीज 'हवा बदले हस्सू' में महिला प्रधान भूमिका निभाई है। इस शो में स्मिता दिन में एक सीएनजी पंप स्टेशन पर काम करते हुए पर्यावरण विज्ञान में पीएचडी करने वाली एक छात्रा आरती के चरित्र को निभाते नज़र आएंगी। स्मिता का मराठी फिल्म उद्योग में बहुत बड़ा नाम है। वह नेटफ्लिक्स की सेक्रेड गेम्स 2 और कंगना रनौत के साथ फिल्म पंगा में भी नज़र आएंगी।
 हवा बदले हस्सू में वह मुख्य भूमिका निभा रहे हस्सू ( चंदन रॉय सान्याल ) और इको फ्रेंडली ऑटो-रिक्शा से मिलती है। फिर वह हस्सू के साथ स्वच्छ ईंधन और पर्यावरण के लाभों पर चर्चा करती है। ऑटोरिक्शा चालक हस्सू उसके उत्साह से प्रभावित होता है और अक्सर उसे विश्वविद्यालय और गैस स्टेशन तक पहुँचाता है। समय के साथ वे बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं। 
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए स्मिता कहती है कि मेरा किरदार आरती हस्सू की साथी और उसके धर्मयुद्ध में कामरेड बन जाती है। दोनों के बीच गहन संबंध बन जाता है और वे वैश्विक वातावरण के बारे में एक अनोखे तरीके से जुड़ते हैं। अनजाने में, वायु प्रदूषण के खिलाफ हस्सू के धर्मयुद्ध में एक और सैनिक बन जाती है।
स्मिता ने कहा कि इसकी कहानी से मुझे एहसास हुआ कि यह विषय आज कितना जरूरी और अनिवार्य है। यह चिंताजनक है कि मानव जाति किस तरह से पर्यावरण का दुरुपयोग कर रही है। सिनेमा, वेब सीरीज़ और टेलीविज़न में इन जैसे विषयों की खोज की जानी चाहिए। 
'हवा बदले हस्सू' एक साइंस फिक्शन है। यह सप्तराज-शिवा द्वारा निर्देशित और प्रोतिक मजूमदार द्वारा लिखित और निर्मित किया गया है। यह वेब सीरीज जल्द ही सोनी लिव पर लॉन्च होगा।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top