सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले, पंडित अजय पोहनकर, एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी एवं कई लोकप्रिय कलाकारों को हाल ही में यशवन्तराव चव्हाण ऑडिटोरियम मुंबई में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड के ग्रुप एडिटर वैदेही ने बताया कि मैं ये अवार्ड पिछले १० साल से करती आ रही हूँ और समाज से जुड़े ऐसे लोग को सम्मानित करती हूँ जिन्होंने अपने क्षेत्र में कुछ योगदान किया है। इस अवार्ड में संगीतकार बप्पी लहिरी, एक्टर मकरंद देशपांडे, आभा सिंह और विठल कामत ख़ासतौर पर अवार्ड देने आये। आशा भोसले का कहना है कि हर अवार्ड ख़ास होता है वहीँ अंकिता लोखंडे ने कहा कि पहली फ़िल्म मणिकर्णिका के लिए मुझे ये अवार्ड मिला है और मैं बहुत ही खुश हूँ क्यूंकि लोगों को मेरा काम पसंद आया।
जिन्हें न्यूज़मेकर अचीवर 2019 पुरस्कार प्राप्त प्राप्त हुआ उनकी सूची कुछ इस प्रकार है -
१- लाइफटाइम अचीवमेंट - आशा भोसले।
२- लाइफटाइम अचीवमेंट - पंडित अजय पोहनकर।
३- लाइफटाइम अचीवमेंट - मौसमी चैटर्जी
४- बेस्ट निर्देशक - राज कौशल
५ - बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक - कमाल आर ख़ान
६ . बेस्ट एक्टर (मराठी ) - राजेश श्रृंगारपुरे
७ - बेस्ट एक्ट्रेस (मराठी ) - छाया कदम
८ - बेस्ट डांस मास्टर - गीता कपूर
९ -बेस्ट एक्ट्रेस - अंकिता लोखंडे
१० - बेस्ट कॉमेडियन - कीकू शारदा
११ - बेस्ट सोशल वर्कर - झिंगुबाई बोलके
१२ - बेस्ट आर जे - सलिल आचार्य
१३ - ट्रांसजेंडर - नव्या सिंह
१४ - बेस्ट स्पेशल किड - दक्ष भास्कर
१५ -बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस - आकृति शर्मा
१६ बेस्ट शो - प्रशांत शिशोदिया -ये फ़िल्म नहीं आसा
१७ - बेस्ट न्यूज़ चैनल - मुंबई तक ( साहिल जोशी )
१८ - बेस्ट एस्ट्रोलॉजर - जीतेन्द्र पटेल।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.