ताजा खबरें

0


दोषी पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक चलता रहेगा प्रदर्शन

रमेशचंद्र दुबे / वसई रोड /नालासोपारा 

वसई रोड नालासोपारा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा की गई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार के ऊपर गलत दुर्व्यवहार व मारपीट को लेकर आज अपना उग्र रूप दिखाया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आज सुबह गणेश मंदिर से एक जुलूस की शक्ल में हजारों कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। जो पुलिस अधीक्षक के कार्यालय के सामने समाप्त हुआ। जुलूस पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पहुंच कर एक धरना के रूप में तब्दील हो गया। वहां पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को यहां से हटाया नहीं जाता और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की जाती और हमारे का भाजपा कार्यकर्ताओं को जो प्रताड़ित किया गया है उनके ऊपर केस दर्ज की गई है उसे वापस नहीं लिया जाता तब तक हमारा यह आमरण अनशन जारी रहेगा। पुलिस के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा  चौथे आसमान पर था। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वसई रोड में किसी भी प्रकार की पुलिस प्रशासन की दादागिरी नहीं चलेगी। अगर इस तरह से पुलिस प्रशासन का रवैया रहा तो आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता और उग्र रूप धारण कर सकते हैं । जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
 इस मौके पर सुभाष दादा जिलाध्यक्ष,  विजेंद्र कुमार जिला युवा अध्यक्ष, रणजीत सिंह जिला युवा अध्यक्ष, नितिन पाठक जिला युवा सोशल मीडिया, अंशुमन सिंह युवा कार्यकर्ता, सूर्यकांत वाघमारे युवा मंडल अध्यक्ष, विलास ठाकुर युवा कोषाध्यक्ष, प्रमोद जिला उपाध्यक्ष, अशोक यादव , जावेद अंसारी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक , राकेश सिंह शहर उपाध्यक्ष समेत आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top