ताजा खबरें

0


रमेश दुबे/ वसई
पालघर जिले के महामार्ग पुलिस केंद्र चिंचोटी वालिव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रस्ता सुरक्षा अभियान दिवस मनाया गया। जिसमें  वाहन चलाते समय सुरक्षा एवं सावधानी बरतने संबधी नागरिकों को मार्गदर्शन दिया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में बहुजन विकास आघाडी के विधायक हितेंद्र ठाकुर मौजूद थे। जबकि अन्य विशेष अतिथियों के रूप में  वसई विरार शहर महानगरपालिका के महापौर रूपेश जाधव, पुलिस निरीक्षक अजय संकेश्वरी,  महामार्ग पुलिस अधिक्षक श्रीमती रूपाली अंबुरे, उप अधीक्षक श्रीकांत मोहिते, प्रभारी अधिकारी नंदकिशोर चौगुले आदि ने शिरकत की थी। 


    इस कार्यक्रम  में वालिव पुलिस थाने के निरीक्षक प्रकाश बिराजदार ने रस्ता सुरक्षा अभियान का मनोबल बढ़ाते हुए काफी मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट दिया। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस केंद्र चिंचोटी के सभी कर्मचारी ने रस्ता सुरक्षा अभियान का मार्गदर्शन दिया। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु योगदान देने में खास तौर पर विवान हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विभुरत्न यादव, डॉ मेघा माने, डॉ अशोक जंगीद आदि ने अहम भुमिका निभाई। 
     रास्ता सुरक्षा अभियान का मार्गदर्शन देते हुए डॉक्टर विभु रत्न ने घोषणा की कि पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय आम लोगों के लिए उनकी ओर से निशुल्क एम्ब्यूलेंस की सुविधा प्रदान की जाएगी। 

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top