ताजा खबरें

0




पिछले दिनों अंबोली पुलिस स्टेशन अंधेरी वेस्ट मुंबई में जन चेतना मंच द्वारा पुलिस वालों के लिए योगा अवेयरनेस के एक प्रोग्राम का आयोजन योगिनी संतोष चौधरी ने किया। जहां सीनियर पीआई भरत गायकवाड़, टी मनवानी, राजकुमार, सुषमा गोलानी, अटल एंड लक्ष्मी माथुर, सारिका हलदर, वर्षा थानावला, पूनम हब्लानी, सुरेश रोहरा और अशोक पुनवानी ने शिरकत की।
उसी अवसर पर योगिनी संतोष चौधरी ने कहा कि यहां हमने पुलिस वालों को योगा सिखाया जो शरीर और दिल दोनों के लिए फायदेमंद है। पुलिसवालों का शुद्धीकरण कर दिया, मन से भी और तन से भी।
पेट की खराबी तमाम बीमारियों की जड़ होती है मैंने इन लोगो को ऐसा योगा करना सिखाया जिससे इनका पेट सही रहे। हर मसल को कैसे ठीक रख सकते है और छोटी बीमारियों से कैसे आप योगा द्वारा इलाज कर सकते हैं यह सिखाया। ऑफिस में बैठे बैठे बहुत कम समय में बिना किसी आसन के भी शरीर और दिल को सुकून पहुंचा सकते हैं। पुलिस वालो की ज़िन्दगी इतनी स्ट्रेसफुल होती है कि इन्हे कसरत का वक्त ही नहीं मिल पाता इसलिए विशेष तरह से सांस लेकर भी योगा किया जा सकता है।
उसी अवसर पर सीनियर पीआई भरत गायकवाड़ ने कहा कि इस योगा वर्क शॉप से तमाम पुलिस वालो को फायदा होगा। हम जिस माहौल में काम करते हैं हमारे लिए योगा करना बेहद ज़रूरी होता है। लेकिन हमारे साथ दिक्कत यह होती है कि हम रेगुलर नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब आगे से हम कोशिश करेंगे कि योगा लगातार कर पाएं। इसका आयोजन करने वाली संस्था जन चेतना मंच के हम आभारी हैं।
योगिनी संतोष चौधरी ने आगे बताया कि मैंने यह जागरूकता प्रोग्राम शुरू करते वक्त यह कसम ली थी कि फिटनेस के प्रति जागरुकता फैलाना ही हमारा मंत्र होगा। जन चेतना मंच द्वारा हर शनिवार और रविवार को ऐसे प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। गायकवाड़ जी हमारे साथ हैं पूरी मुंबई पुलिस को फिट करना हमारा लक्ष्य है। इस काम में मेरी पूरी टीम साथ होती है। अगर आप फिट है तो खुश हैं और दूसरों को भी खुशियां बांट सकते हैं। अपने लिए अपने शरीर और अपनी सेहत के लिए एक घंटा रोज़ निकालिए। यह हमारा दूसरा प्रोग्राम है इससे पहले ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी हम ऐसा प्रोग्राम कर चुके हैं। इसके बाद मालवानी मलाड, एम आई डी सी पुलिस स्टेशन में भी ऐसे कार्यक्रम करेंगे। पुलिस स्टेशन के बाद हम जेल में भी योगा के लिए जागरुकता फैलाएंगे। मुंबई को कवर करने के बाद पूरे देश में इस तरह के प्रोग्राम करने की योजना है।
जन चेतना मंच के टी मनवानी ने कहा कि जन चेतना मंच की टैगलाइन यही है कि आप अपने आप को बदलें, देश अपने आप बदल जाएगा। अपना आचार, व्यवहार और विचार बदलना होगा। आप सेहतमंद रहेंगे तभी समाज और देश को मजबूत कर पाएंगे। योगा हर इंसान को करना चाहिए इससे बहुत सी बीमारियां भागती हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि तमाम हिन्दुस्तानियों को हम स्वस्थ कर दें।

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top