ताजा खबरें

0


    छोटे पदों के लिए मिल रही है उच्च डिग्रीधारकों के आवेदन पत्र

 
 बेलाल अहमद / मुंबई 
 भारत में बढ़ते बेरोजगारी का आलम यह है की छोटे पदों या ग्रुप डी के लिए भी उच्च डिग्रीधारक प्रार्थना पत्र देने में पीछे नहीं है | यही हाल भारतीय रेल में  निकली कांस्टेबल रिक्त पदों की भर्ती के लिए उच्च डिग्री धारकों ने अधिक मात्रा में आवेदन किया है। भारतीय रेल विभाग ने रेलवे सुरक्षा बल के लिए दस हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली है,जिसके लिए 95 हजार से अधिक प्रार्थना पत्र प्राप्त हो चुके है| अब भारतीय रेल के रिक्रूटमेंट विभाग की परेशानी बढ़ गई है की इतने अधिक लोगों की भर्ती कैसे की जायेगी |
    भारतीय रेल विभाग के रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया की पुरे देश में गई जी आर पी के लिए भर्तियां निकाली जा रही | कांस्टेबल पद के लिए 8619 और सब इंसपेक्टर पद के लिए 1120 के लिए भर्तियां निकली हुई है | कांस्टेबल के लिए अब तक कुल 76.60 और इंसपेक्टर पद के लिए 18. 91लाख प्रार्थना पत्र प्राप्त हो चुका है |
    रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इतने अधिक संख्या में आवेदन कर चुके लोगों का परीक्षा कराना एक चुनौती पुर्ण कार्य है | इससे निपटने के लिए सेंट्रलाइज्ड कम्प्युटराइज्ड सिस्टम तैयार किया जा रहा है,जिसको प्रत्येक जोन के हिसाब से सिस्टम को बाटा जायेगा | इसी अधार पर यह भर्ती प्रक्रिया पुरी की जाएगी |   

Related image

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top