भाजपा सरकार का २०१९ मे पतन तय - कैलाशनाथ पाठक
मि.प. संवाददाता/ मुंबईजोगेश्वरी विधानसभा के उपविभाग प्रमुख कैलाशनाथ पाठक ने मिशन पत्रकारिता संवाददाता से बात करते हुए कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था पर बडा संकट है। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतो में भारी बढोत्तरी से देश का किसान व आम आदमी काफी परेशान है। हर क्षेत्र मे महंगाई तेजी से बढी है। ऐसे में अच्छे दिन का झूठा वादा भाजपा को महंगा पडनेवाला है।
श्री पाठक ने कहा कि मोदी सरकार के सभी योजनाएं फेल हो गयी है। देश मे बेरोजगारी तेजी से बढी है। नोटबंदी से किसान व व्यापार से जुडे लोगो पर भरी असर पडा है। जबकि नोटबंदी से अभी तक देश उभर नहीं पा रहा है। वहीं विश्व बाजार में रूपए का भाव बढने की बजाए तेजी से नीचे गिरता जा रहा है। श्री पाठक ने आगे कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कमजोर होने से देश मे निर्यात घटा है। जिस कारण बेरोजगारी तेजी से बढती जा रही है।
पाठक ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है आर बी आई, सी बी आई, एन आई ए, ई सी जैसी संस्थाओ को सरकार ने हाइजैक कर लिया है। सरकार संविधान मे संशोधन कर समाजवाद धर्मनिरपेक्षवाद की अवधारणा को समाप्त करना चाहती है। आर एस एस की अवधारणा देश को हिंदू राष्ट्र की ओर ले जाना चाहती है। भाजपा की नीति बाटो ओर राज करो देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की संवेदन हीनता इस बात से स्पष्ट है कि चार साल बाद भी लोकपाल की नियुक्त नही हो पाया है।
श्री पाठक ने कहा कि देश परिवर्तन की ओर बढ चला है २०१९ मे भाजपा सरकार का पतन तय है। अत: महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना एकसाथ होते हुए भी सरकार के खिलाफ है। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर सवाल पूछने पर पाठक ने कहा कि उनके हिसाब से तो अकेले हम और अकेले तुम की तर्ज पर ही चुनाव लडना बेहतर होगा, मगर इस मामले में शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे जो भी फैसला लेंगे वो ही शिवसैनिकों के लिए सर्वोपरी होगा।
Post a Comment
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.