ताजा खबरें

0

पिछले दिनों मुम्बई में हिंदी फिल्म "सतरंगी" का मुहुर्त सम्पन्न हुआ। इस फ़िल्म से एमटीवी के शो रोडीज़ के विजेता रहे विकास बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म में विकास के अलावा मिस इंडिया पॉपुलर का खिताब जीत चुकी आशिरया कुमारी भी बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इस फ़िल्म की खासियत यह होगी कि इसमें हॉलीवुड के कुछ कलाकार भी नज़र आएंगे। हॉलीवुड एक्टर कोस्टा के अलावा इस मूवी में हॉलीवुड की अभिनेत्री माटिल्डा भी दिखाई देंगी। 
इस फ़िल्म के निर्माता रौशन सिंह और राजा राम यादव हैं जबकि निर्देशक मनीष के पी यादव हैं। फ़िल्म के सह निर्माता धनंजय गलानि, कार्यकारी निर्माता बीरेंद्र कुमार लोध, डीओपी सत्यपाल सिंह, लेखक शशि कुमार पांडेय, संगीतकार राज वर्मा, गीतकार धनन्जय भट्ट और डांस डायरेक्टर राजू मास्टर हैं। इस फ़िल्म को एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है जबकि इसे राज वर्मा एंड कंपनी और श्री कृष्णा एम वर्ल्ड के सहयोग से बनाया जा रहा है।
विकास को लोग 'रोडीज 9' के विनर के रूप में जानते हैं। रोहतक के रहने वाले विकास अपनी जीत का राज़ अच्छी तरह टास्क परफॉर्म करने को मानते हैं। उन्होंने सख्त ऑडिशन के ज़रिए इसमे एंट्री पाई थी। अब वह अपनी पहली हिंदी फिल्म को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। इस थ्रिलर फिल्म में कई हॉलीवुड एक्टर्स की मौजूदगी से यह मूवी एक अलग स्तर की बनने जा रही है। 
 - संतोष साहू
 फ़ोटो - कोरिल राजेश कुमार



Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top