ताजा खबरें

0


मि.प. संवाददाता / नई दिल्ली 
बांग्लादेश से घुसपैठ का रोकने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने भारत बांग्लादेश सीमा के नजदीक स्थित घुबड़ी क्षेत्र को आव्रजन चेक पोस्ट बनाने का फैसला लिया है। सोमवार को केद्रीय गृह मंत्रालय ने इस आदेश की जानकारी दी।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस आदेश में पासपोर्ट कानून का हवाला देते हुए कहा गया है कि पासपोर्ट १९५० नियम तीन के उप-नियम को आधार बताते हुए केंद्र सरकार ने असम के धुबड़ी जिले में स्थित धुबड़ी नदी के बंदरगाह को एक अधिकृत आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में बनाने का फैसला ले रही है। इस चेक पोस्ट के जरिये भारत आने और जाने के लिए कोई भी यात्री वैध दस्तावेज के साथ ही यात्रा कर सकता है।

बता दें कि धुबड़ी इलाका धुबड़ी जिले का मुख्यालय है और ब्रह्मपुत्र और गदाधर नदी के किनारे स्थित है। यह गुवाहाटी से करीब २७७ किमी दूर है और यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। आजादी के समय यहां सिर्फ १२ फीसदी मुसलमान थे। २०११ की जनगणना के मुताबिक धुबड़ी में अब ९८.२५ फीसदी मुसलमान है।  

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top