ताजा खबरें

0

मेक-अप की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मेक-अप कांसेप्ट 'स्वान' अब जल्द ही भारत में भी पेश किया जायेगा।  इसी साल दिसंबर महीने में एक फैशन शो आयोजित करने वाले जिसका नाम भी ' स्वान ' रखा जायेगा। भारत में स्वान कांसेप्ट को लाने का ख्याल सबसे पहले काक्स सैलून एंड स्पा की फाउंडर काकाली मेघानी के दिमाग में ही आया। वह खुद बी-टाउन की एक लोकप्रिय मेकअप महिला आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है जिहोने शिल्पा शेट्टी, तब्बू जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ मिलकर कई सालों तक काम किया है।
आगामी  फैशन शो की जानकारी के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया था जिसमें भारत और रूस की कई खूबसूरत अदाकारों ने भाग लिया।  इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निहारिका रायजादा और लेज़ली त्रिपाठी के अलावा रूस की एलीना टुटेजा भी उपस्थित थी जिन्हे इसी वर्ष मिसेज इंडिया ए अर्थ २०१७ की रनर अप चुना गया था। सभी कलाकार 'स्वान' कांसेप्ट और भविष्य में होने वाले इसके भारतीय प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित उत्साहित दिखे।
काकाली ने स्वान कांसेप्ट के बारे में कहा ''स्वान रूस और पश्चिमी देशो में काफी प्रचलित है, लेकिन भारत में इस कांसेप्ट को कोई नहीं जानता। मेकअप की दुनिया में यह सबसे खूबसूरत कांसेप्ट है। भारत की महिलायें आज  दुनिया में कहीं भी किसी से कम नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में लीड कर रही है। स्वान का मतलब होता है हंस और यह एक सबसे खूबसूरत और शांत पक्षी होता है। भारतीय महिलायें दुनिया में सबसे खूबसूरत मानी जाती है, इसके अलावा हम भारतीय कितना शांतिप्रिय होते है इससे पूरी दुनिया अवगत है। मेरा यह मानना है की स्वान मेक-अप थीम में भारतीय महिलायें और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।''
- संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top