ताजा खबरें

0

मेक-अप की दुनिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मेक-अप कांसेप्ट 'स्वान' अब जल्द ही भारत में भी पेश किया जायेगा। काक्स सैलून एंड स्पा इस कांसेप्ट को भारत में लाने के लिए बेहद उत्साहित है। वे इसी साल दिसंबर महीने में एक फैशन शो आयोजित करने वाले जिसका नाम भी 'स्वान' रखा जायेगा। भारत में स्वान कांसेप्ट को लाने का ख्याल सबसे पहले काक्स सैलून एंड स्पा की फाउंडर काकाली मेघानी के दिमाग में ही आया। वह खुद बी-टाउन की एक लोकप्रिय मेकअप महिला आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट है जिहोने शिल्पा शेट्टी, तब्बू जैसी कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ मिलकर कई सालों तक काम किया है।
आगामी में होने वाले इस फैशन शो की जानकारी के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया था। जिसमे भारत और रूस की कई खूबसूरत अदाकारों ने भाग लिया।  इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निहारिका रायजादा और लेज़ली त्रिपाठी ने हिस्सा लिया, उसके अलावा रूस की एलीना टुटेजा भी उपस्थित थी जिन्हे इसी वर्ष मिसेज इंडिया एअर्थ २०१७ की रनर उप से नवाजा गया था। सभी कलाकार 'स्वान' कांसेप्ट और भविष्य में होने वाले इसके भारतीय प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित उत्साहित दिखे। ।
काकाली से जब स्वान कांसेप्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ''स्वान रूस और पश्चिमी देशो में काफी प्रचिलित है, लेकिन भारत में इस कांसेप्ट को कोई नहीं जानता। मेकअप की दुनिया में यह सबसे खूबसूरत कांसेप्ट है। भारत की महिलाये आज अब दुनिया में कहीं भी किसी से कम नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में लीड कर रही है। स्वान का मतलब होता है हंस और यह एक सबसे खूबसूरत और शांत पक्षी होता है। भारतीय महिलाये दुनिया में सबसे खूबसूरत मानी जाती है, इसके अलावा हम भारतीय कितना शांतिप्रिय होते है इससे पूरी दुनिया अवगत है। मेरा यह मानना है की स्वान मेक-अप थीम में भारतीय महिलाये और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।''
स्वान फैशन शो इसी साल ५ दिसंबर को आयोजित होने वाली है। जिसके लिए बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले है।
- संतोष साहू

Post a Comment

Emoticon
:) :)) ;(( :-) =)) ;( ;-( :d :-d @-) :p :o :>) (o) [-( :-? (p) :-s (m) 8-) :-t :-b b-( :-# =p~ $-) (b) (f) x-) (k) (h) (c) cheer
Click to see the code!
To insert emoticon you must added at least one space before the code.

 
Top