0
सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के गुजरात प्रदेश उप-प्रमुख के पद पर दिलीप पटेल की नियुक्ति

मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार और मुंबई तरंग (गुजराती और हिंदी समाचार पत्र) एवं वेस्टर्न इंडिया टाइम्स (अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र) के चीफ एडिटर दिलीपभाई पटेल को सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के गुजरात प्रदेश उप-प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया है।
विदित हो कि दिलीप पटेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी निष्पक्ष और निडर कलम के लिए जाने जाते हैं। वह मुंबई के अलावा पूरे गुजरात सहित दिल्ली में सक्रिय रूप से अपने समाचार पत्र के माध्यम से आम जनता, सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते रहते हैं। मजदूर, किसान और जवान की आवाज को हमेशा बुलंद करने वाले, सरदार साहब के "मजबूत भारत का आधार, सरदार का विचार" और "राष्ट्र पहले हमेशा" के सिद्धांत को अपने जीवन में उतारने वाले व्यक्तित्व को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से गुजरात में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top