मुंबई। 214 देशों और इकॉनमी से आए 1,34,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन में से भारतीय मूल की UK की रहने वाली अगिमोल प्रदीप को 'एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड 2026' का विजेता घोषित किया गया है। वह किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में सीनियर ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर और UK की सैलफोर्ड यूनिवर्सिटी में ऑनरेरी सीनियर लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भारत के कोच्चि में आयोजित एक भव्य समारोह में 2,50,000 अमेरिकी डॉलर का प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया।
यह अवॉर्ड नर्स अगिमोल प्रदीप को केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने दिया। उनके साथ एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. आज़ाद मूपेन; एस्टर डीएम हेल्थकेयर की मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO तथा एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अलीशा मूपेन; एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड के डायरेक्टर टी. जे. विल्सन; और एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO वरुण खन्ना भी मौजूद थे।
2021 में लॉन्च होने के बाद से एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड एक ग्लोबल मंच बन गया है। यह उन नर्सों को सम्मानित करता है जो इस पेशे को बेहतर बना रही हैं और सार्थक बदलाव ला रही हैं। इस साल 214 देशों और इकॉनमी से 134,000 रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए। यह विभिन्न स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों, समुदायों और विषयों में काम करने वाली नर्सों की कहानियों को सामने लाते हैं, नर्सिंग के वास्तविक वैश्विक महत्व और दुनिया भर में हेल्थकेयर सिस्टम और समाज पर नर्सों के प्रभाव पर प्रकाश डालते हैं।
इस समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉयरेक्टर जनरल डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने एक खास संदेश भी दिया। उन्होंने फाइनलिस्ट को बधाई दी और दुनिया भर में नर्सों और हेल्थकेयर में उनके योगदान को सम्मान देने में 'एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवॉर्ड' की अहम भूमिका की भी सराहाना की।
अपनी विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नर्स अगिमोल प्रदीप ने बताया, "एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवॉर्ड जीतना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि इस सम्मान के जरिए मुझे अपने पूरे जीवन के काम को और आगे बढ़ाने का मौका मिला है। मैंने देखा है कि एक जैसे जातीय यानी मैचिंग या सामुदायिक पृष्ठभूमि वाले डोनर न मिलने की वजह से अल्पसंख्यक समुदायों के मरीजों को जीवन बचाने वाले ट्रांसप्लांट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।
एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. आज़ाद मूपेन ने कहा, "नर्सिंग उन गिने-चुने पेशों में से है, जो हेल्थकेयर के हर पहलू से जुड़ा है। इसमें बीमारी से बचाव और इलाज से लेकर मरीज की रिकवरी, जागरूकता और उनके अधिकारों की आवाज उठाना तक शामिल है।
एस्टर डीएम हेल्थकेयर की मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप CEO तथा एस्टर डीएम क्वालिटी केयर लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अलीशा मूपेन ने कहा, "एस्टर गार्डियंस ग्लोबल नर्सिंग अवॉर्ड की सबसे खास बात यह है कि यह उन जगहों और समुदायों में हो रहे असाधारण काम को सामने लाता है, जिन पर दुनिया का ध्यान कम जाता है।
किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में सीनियर ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर और UK की सैलफोर्ड यूनिवर्सिटी में ऑनरेरी सीनियर लेक्चरर डॉ. अगिमोल प्रदीप ने अपना काम हेल्थकेयर में असमानताओं को दूर करने और देखभाल की उपलब्धता बढ़ाने के लिए समर्पित किया है। ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे दक्षिण एशियाई मरीजों पर डोनर की कमी के गंभीर प्रभाव को पहचानने के बाद उन्होंने अपनी रिसर्च को कम्युनिटी के नेतृत्व वाले एक्शन में बदल दिया। इसी के तहत उन्होंने गिफ्ट इनिशिएटिव की सह-स्थापना की। इसके माध्यम से अब तक 10,000 से ज्यादा स्टेम सेल डोनर रजिस्टर किए जा चुके हैं।
Post a Comment