0
मुंबई। भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड boAt बोट ने CineHead F1 सीरीज़ के लॉन्च के साथ स्मार्ट प्रोजेक्टर श्रेणी में प्रवेश किया है। इस नई सीरीज़ में CineHead F1 और CineHead F1 Pro शामिल हैं। दोनों प्रोजेक्टर Official Google TV 5.0, 1080p Full HD नेटिव रिज़ॉल्यूशन के साथ 4K सपोर्ट, Dolby Audio और स्मार्ट ऑटो-सेटअप जैसे फीचर्स से लैस हैं।

फिल्मों, OTT, स्पोर्ट्स और गेमिंग को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए ये प्रोजेक्टर 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स को 10,000 से अधिक ऐप्स के साथ Google Assistant, Kids Mode और Netflix व YouTube जैसे सर्टिफाइड ऐप्स का एक्सेस मिलता है।

CineHead F1 Pro में 500 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 10W स्पीकर दिया गया है, जबकि CineHead F1 में 300 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 6W स्पीकर मिलता है। दोनों मॉडल ऑटो फोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आते हैं।

CineHead F1 Pro की कीमत ₹32,999 रखी गई है और यह boAt की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। CineHead F1 को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा। नई CineHead F1 सीरीज़ के साथ boAt अपने मेड-इन-इंडिया कंज्यूमर टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो का भी विस्तार कर रहा है।
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post a Comment

 
Top