मुंबई। सैमसंग के आठवीं जेनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी Z फोल्ड8 और गैलेक्सी Z फ्लिप8 के साथ नए वियरेबल्स गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा2 और गैलेक्सी वॉच9 आज से भारतभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक इन डिवाइसेज़ को Samsung.com, अमेज़न और फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं। भारतीय ग्राहकों के बीच नई गैलेक्सी फोल्ड8 सीरीज़ को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। लॉन्च के महज 72 घंटों के भीतर गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी Z फोल्ड8 और गैलेक्सी Z फ्लिप8 के लिए सैमसंग को 2.71 लाख प्री-ऑर्डर मिले।
गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा में 8 इंच का बड़ा मेन डिस्प्ले है और इसकी मोटाई केवल 4.1 मिमी है, जिससे यह अब तक का सैमसंग का सबसे पतला फोल्ड स्मार्टफोन बन गया है। इसमें एचडीआर के साथ 200एमपी का मुख्य कैमरा और बेहतर नाइटोग्राफी तकनीक वाला नया 50एमपी अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जो हर तरह की रोशनी में अधिक डिटेल कैप्चर करता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सिर्फ 201 ग्राम वज़न और 4800mAh की बैटरी के साथ गैलेक्सी Z फोल्ड8 अब तक का सबसे हल्का गैलेक्सी Z फोल्ड है। इसका नया फ्लेक्स टाइटैनियम डिस्प्ले स्ट्रक्चर स्क्रीन की क्रीज़ को कम दिखाई देने वाला बनाता है और मजबूती भी बढ़ाता है। इसका मुख्य डिस्प्ले 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। डुअल 50MP कैमरा सिस्टम, ड्यूअल रिकॉर्डिंग और माई फैनकैम जैसे फीचर्स अलग-अलग परिस्थितियों में कंटेंट शूट और एडिट करना आसान बनाते हैं। फोल्ड होने पर इसका 10:16 कवर स्क्रीन मैसेजिंग, सोशल मीडिया, वेब ब्राउज़िंग और शॉर्ट वीडियो देखने के लिए उपयुक्त है, जबकि अनफोल्ड होने पर 4:3 मेन डिस्प्ले गेमिंग और फिल्में देखने के लिए बड़ा व्यूइंग एरिया देता है, और 16:9 वाले कंटेंट के लिए स्क्रीन का खाली हिस्सा भी कम करता है।
गैलेक्सी Z फ्लिप8 का वज़न केवल 180 ग्राम है और इसकी मोटाई महज 6.1 मिमी है, जिससे यह अब तक का सबसे पतला और हल्का गैलेक्सी फ्लिप बन गया है। सैमसंग प्रोविजुअल इंजन से लैस इसका 50एमपी कैमरा बेहतर पोर्ट्रेट और नैचुरल स्किन टोन देता है। वहीं फ्लेक्स मोड, सुपर स्टीडी विद हॉरिजोन लॉक, फ्लिपशॉट और कवर स्क्रीन मिरर जैसे फीचर्स हैंड्स-फ्री और कवर स्क्रीन फोटोग्राफी को और सुविधाजनक बनाते हैं।
गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा2 अब तक की सैमसंग की सबसे उन्नत स्मार्टवॉच है। इसमें मजबूत डिज़ाइन के साथ ट्रेल रनिंग और डाइविंग जैसी गतिविधियों के लिए खास ट्रैकिंग मोड हैं। नया ट्रेल रन फीचर ऊंचाई, चढ़ाई की रफ्तार और रास्ते की बनावट के असर को मापकर धावकों को अपनी गति बनाए रखने में मदद करता है। न्यूट्रीशन अलर्ट फीचर मौजूदा स्वीट लॉस सुविधा के साथ मिलकर काम करता है। यह शरीर के वजन के हिसाब से पसीने की मात्रा नापकर बताता है कि शरीर को कितने पानी की ज़रूरत है। इसके अलावा इसमें प्रोफेशनल डाइविंग सपोर्ट भी है।
गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा2 में 800mAh बैटरी, क्वैलकॉम स्नैपड्रैगन एलिट प्लेटफॉर्म और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। इसमें शॉक-रेज़िस्टेंट टाइटेनियम बॉडी के साथ पहले से अधिक हल्के और मुलायम बैंड मिले हैं, जो लंबे समय तक पहनने में आरामदायक हैं।
गैलेक्सी वॉच9 को रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें आराम, लंबी बैटरी लाइफ और लगातार हेल्थ ट्रैकिंग पर खास जोर दिया गया है। इसमें एल्युमिनियम केस के साथ सैमसंग का कुशन-शेप्ड डिज़ाइन बरकरार रखा गया है। यह क्वैलकॉम स्नैपड्रैगन एलिट प्लेटफॉर्म पर चलता है और 40mm मॉडल में 390mAh और 44mm मॉडल में 445mAh बैटरी है, जो पूरे दिन का बैकअप देती है। इसका डिस्प्ले 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है, जिससे तेज रोशनी में भी जानकारी आसानी से देखी जा सकती है। यह स्मार्टवॉच 40mm और 44mm दोनों आकारों में उपलब्ध होगी।
Post a Comment