गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा, फोल्ड8 और फ्लिप8 लॉन्च
मुंबई। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपना अब तक का सबसे संपूर्ण गैलेक्सी Z लाइनअप पेश किया और तीन ऐसी डिवाइसेस के साथ अपने फोल्डेबल पोर्टफोलियो का विस्तार किया, जो लोगों के काम करने, कुछ नया रचने और आपस में जुड़े रहने के अलग-अलग तरीकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस नए लाइनअप में नया गैलेक्सी Z फोल्ड8 फॉर्म फैक्टर, गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा और गैलेक्सी Z फ्लिप8 शामिल हैं।
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ बड़ी स्क्रीन, कवर डिस्प्ले और फ्लेक्सिबल डिजाइन के लिए खास तौर पर तैयार किए गए अनुभवों के जरिए गैलेक्सी एआई को रोजमर्रा की जिंदगी के और करीब लाती है। पूरे लाइनअप में एआई अब पहले से ज्यादा पर्सनल, प्रोएक्टिव और कनेक्टेड है, जो यूजर्स को कम स्टेप्स में काम पूरा करने में मदद करता है, और साथ ही पारदर्शिता, प्राइवेसी और यूजर कंट्रोल को भी पूरी तरह बनाए रखता है।
सैमसंग का गैलेक्सी Z फोल्ड8 मात्र 201 ग्राम वजन के साथ कंपनी का अब तक का सबसे हल्का फोल्डेबल फोन है, जिसमें 10:16 कवर डिस्प्ले और 4:3 मुख्य डिस्प्ले दिया गया है जो ब्राउज़िंग, पढ़ने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। नई Flex Titanium तकनीक की वजह से यह पहले से अधिक पतला, मजबूत और कम दिखने वाली क्रीज (फोल्ड रेखा) के साथ आता है, जबकि इसका डिस्प्ले 3000 निट्स ब्राइटनेस, विज़न बूस्टर और लो-रिफ्लेक्शन फिनिश से लैस है। बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस और ऑल-डे बैटरी लाइफ के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर और 4800mAh की बैटरी दी गई है, वहीं फोटोग्राफी के लिए समान क्वालिटी देने वाले डुअल 50MP (वाइड व अल्ट्रा-वाइड) कैमरे, डुअल रिकॉर्डिंग और स्वचालित सब्जेक्ट ट्रैकिंग वाला 'माय फैनकैम' फीचर शामिल है।
सैमसंग का गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा 8-इंच के विशाल मुख्य डिस्प्ले के साथ आता है, जो पूरी तरह खुलने पर मात्र 4.1mm पतला और केवल 215 ग्राम वजनी है, जो मल्टीटास्किंग, कंटेंट क्रिएशन व एआई वर्कफ्लो के लिए एक बेहतरीन वर्कस्पेस प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें HDR सपोर्ट के साथ 200MP का मुख्य कैमरा, नया 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, बेहतर नाइटोग्राफी और एपीवी कोडेक व सिने एलयूटी सपोर्ट के साथ 8K रिकॉर्डिंग जैसे प्रोफेशनल वीडियो टूल्स दिए गए हैं। भारी वर्कलोड संभालने के लिए यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और एक प्रगत ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम शामिल है।
सैमसंग का गैलेक्सी Z फ्लिप8 कंपनी का अब तक का सबसे स्लिम और हल्का फ्लिप डिवाइस है, जिसे कॉम्पैक्ट डिज़ाइन में तेज़ इंटरैक्शन और एआई-फर्स्ट अनुभव के लिए तैयार किया गया है। इसका नया फ्लेक्सविंडो एक एआई-नेटिव इंटरफेस है, जिससे यूज़र्स बिना फोन खोले कवर स्क्रीन पर ऐप्स, नाउ ब्रीफ अपडेट्स और जेमिनी इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए इसमें प्रो विजुअल इंजन के साथ 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन पोर्ट्रेट्स देता है; साथ ही हैंड्स-फ्री शूटिंग के लिए फ्लेक्स मोड, कैमकॉर्डर ग्रिप, सुपर स्टेडी, फ्लिपशॉट और मिरर व्यू जैसे कई क्रिएटर-फ्रेंडली फीचर्स मिलते हैं।
नई गैलेक्सी Z सीरीज़ में खास तौर पर फोल्डेबल्स के लिए ऑप्टिमाइज़्ड गैलेक्सी एआई अनुभव दिए गए हैं। इसमें रोज़ाना निजी जानकारी देने वाला 'नाउ ब्रीफ', बातचीत के दौरान अगले कदम का सुझाव देने वाला 'नाउ नज', और 40 से अधिक ऐप्स को सपोर्ट करने वाला 'जेमिनी इंटेलिजेंस' शामिल है। साथ ही, 'जेमिनी नोटबुक' नोट्स, फाइल्स व इमेजेस को एक ही जगह लाकर एआई समरी तैयार करता है। यह एआई सिस्टम गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा, वॉच9 और आगामी इंटेलिजेंट आईवियर के साथ भी सहजता से कनेक्ट होकर एक एकीकृत अनुभव प्रदान करता है।
सैमसंग नॉक्स की मदद से ऑन-डिवाइस एआई सुरक्षा को लगातार मजबूत बना रहा है, जो ऑन-डिवाइस पर्सनलाइज़ेशन को यूज़र-कंट्रोल्ड क्लाउड प्रोसेसिंग के साथ जोड़ता है। इसमें शामिल पर्सनल डेटा इंजन, नॉक्स एन्हांस्ड एन्क्रिप्टेड प्रोटेक्शन, नॉक्स वॉल्ट और वन यूआई 9 के नए एआई ट्रांसपेरेंसी फीचर्स यूज़र्स को उनके डेटा के इस्तेमाल पर बेहतर जानकारी और नियंत्रण देते हैं। साथ ही, वन यूआई 9 में दिया गया 'एआई असिस्टेंट एक्टिविटी डैशबोर्ड' यूज़र्स को एआई गतिविधियों व सेटिंग्स को एक ही जगह देखने की सुविधा और संभावित सुरक्षा जोखिमों की पहचान करने वाले एडवांस प्राइवेसी अलर्ट्स प्रदान करता है।
Post a Comment