मि.प. संवाददाता / मुंबई
मुंबई। दिंडोशी विधानसभा शिवधाम में स्वचित फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष सिंह जी के नेतृत्व में "महिला शक्ति अभियान" का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत शहर की सैकड़ों महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने महिलाओं को साफ-सफाई, संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया।
संतोष सिंह जी ने कहा कि "महिलाओं का स्वस्थ रहना ही परिवार और समाज की प्रगति की नींव है। स्वचित फाउंडेशन महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी चलाता रहेगा।" कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को सैनिटरी पैड और स्वास्थ्य किट का वितरण भी किया गया।

Post a Comment